Shamshera Trailer Out: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज, दिखा एक्टर का खतरनाक अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 12:38 PM IST

Shamshera Trailer Released: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद दमदार है। फिल्म में रणबीर ऐसे रोल में नजर आ रहे हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया। देखें फिल्म का ट्रेलर।

Shamshera Trailer Out: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज, दिखा एक्टर का खतरनाक अंदाज

Shamshera Trailer Released: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। फैंस पिछले लंबे समय से उनकी फिल्म शमशेरा के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जो अब रिलीज हो गया है। फिल्म शमशेरा का ट्रेलर दमदार है, जिसमें रणबीर का एकदम अलग रूप देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देखें फिल्म शमशेरा का ट्रेलर (Shamshera Trailer)

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसकी कहानी साल 1871 से शुरू होती है, जहां लोग गुलामी की जिंदगी बिताया करते थे। लेकिन शमशेरा को गुलामी पसंद नहीं। उसका कहना है, 'गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती... और आजादी तुम्हें कोई देता नहीं। आजादी छीननी पड़ती है।' ट्रेलर में रणबीर कपूर का कैरेक्टर लूट और डकैती करता नजर आता है, लेकिन बाद में उसे अपने पिता शमशेरा के बारे में पता चलता है। वहीं फिर एंट्री होती है संजय दत्त की जो दरोगा शुद्ध सिंह के रोल में नजर आ रहे हैं। तीन मिनट का फिल्म का ये ट्रेलर दमदार है। 

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

शमशेरा फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है। काजा में एक दबंग जनरल शुध सिंह ने कैद किया है। कैद में लड़के को काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। बाद में यही लड़का गुलाम से लीडर बनता है। वह अपने कबीले का मसीहा बन जाता है। कबीले की आजादी और अपने स्वाभिमान के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करता है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में हैं। वहीं, संजय दत्त इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

रणबीर के लिए खास है फिल्म

यह फिल्म रणबीर कपूर के लिए खास है क्योंकि इसके जरिए वो करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। वहीं इस फिल्म में विलेन बने संजय दत्त के सामने खड़े नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा साल 2018 में हुई थी। बता दें कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।  

End of Article