Shamshera: गब्बर-मोगैंबो जैसा विलेन बनना चाहते हैं रणबीर कपूर, कहा- 'लोग बोलेंगे सो जा वरना...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 03:46 PM IST

Ranbir Kapoor on playing villain role: रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। रणबीर ने बताया कि वह हमेशा से विलेन का रोल निभाना चाहते थे। जानिए क्या कहा रणबीर ने...

Shamshera: गब्बर-मोगैंबो जैसा विलेन बनना चाहते हैं रणबीर कपूर, कहा- 'लोग बोलेंगे सो जा वरना...

Ranbir Kapoor on playing Villain:. रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा जुलाई में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। फिल्म में रणबीर कपूर जहां लीड रोल में हैं। वहीं, संजय दत्त शुद्ध सिंह के तौर पर विलेन के रोल में नजर आएंगे। रणबीर कपूर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि वह अब हीरो की जगह विलेन बनना चाहते हैं। इसके  लिए वह संजय दत्त को अपनी प्रेरणा मानते हैं। 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं बचपन से ही हीरो बनना चाहता था लेकिन, मेरे मन में विलेन का रोल निभाना भी था। मेरा सपना रहा है कि मैं भी निगेटिव रोल करूं और लोग अपने बच्चों से कहें 'सो जा बेटा नहीं तो रणबीर आ जाएगा। फिलहाल इंडस्ट्री बदल रही है। जो लोग पहले केवल हीरो का किरदार निभाते थे अब विलेन का भी रोल निभा रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम सबसे महान विलेन में है। डर फिल्म में क.क.क.किरण का डायलॉग आज भी याद किया जाता है। धूम फिल्म में भी कई अच्छे विलेन'

Ranbir Kapoor

शुद्ध सिंह का रोल चाहते थे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर आगे कहते हैं, 'फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाया था। उनका रोल इतना दमदार था कि फिल्म खत्म होने के बाद भी आप उसी को याद रखते हैं।' वहीं, संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हाल के वक्त में वह सबसे अच्छे विलेन हैं। शमशेरा फिल्म में भी वह विलेन का किरदार निभा रहे हैं। मुझे कभी-कभी उनसे जलन होती है। मैं ये रोल करना चाहता था।' वीडियो के आखिरी में रणबीर कपूर कहते हैं, 'सिनेमा जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, विलेन का किरदार भी जटिल होता जा रहा है। मैं ऐसे ही खूंखार विलेन की फिल्में देखने का इंतजार कर रहा हूं।'     

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा के जरिए चार साल फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। रणबीर आखिरी बार फिल्म संजू में नजर आए थे। शमशेरा के बाद ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर के अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।

End of Article