Shamshera Song Ji Huzoor Out: फिल्म शमशेरा का पहला गाना जी हुजूर रिलीज, बच्चों संग नाचते दिखे रणबीर कपूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 12:46 PM IST

Shamshera Song JI Huzoor Out: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का पहला गाना जी हुजूर रिलीज हो गया है। गानें में रणबीर छोटे बच्चों संग डांस करते नजर आ रहे हैं।

Shamshera Song Ji Huzoor Out: फिल्म शमशेरा का पहला गाना जी हुजूर रिलीज, बच्चों संग नाचते दिखे रणबीर कपूर

Shamshera First Song Ji Huzoor Out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म शमशेरा का पहला गाना 'जी हुजूर' (Ji Huzoor) रिलीज हो गया है। इस गाने में रणबीर कपूर छोटे बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके डांस स्टेप और एनर्जी देखने लायक है। रिलीज होते ही गाना छा गया है और फैंस लगातार कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं।

कैसा है गाना

फिल्म के इस गाने को आदित्य नारायण ने गाया है। जबकि इसे कंपोज किया और लिखा है मिथुन ने। वहीं गाने में डांस को कोरियोग्राफ किया है चिन्नी प्रकाश ने। गाने में छोटे बच्चे रणबीर के डांस स्टेप्स को कॉपी करते और उनके साथ झूमते नजर आ रहे हैं। 02 मिनट 16 सेकंड का ये गाना एंटरटेनिंग है।

चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं रणबीर

यह फिल्म रणबीर कपूर के लिए खास है क्योंकि इसके जरिए वो करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। वहीं इस फिल्म में विलेन बने संजय दत्त के सामने खड़े नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा साल 2018 में हुई थी। बता दें कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।  

End of Article