डंकी से पहले ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे साइंटिस्ट?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 07:13 AM IST

Shah Rukh Khan To Play Scientist In Brahmastra: दर्शक लंबे समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का सिनेमाघरों में इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में यह खबर मिली है कि शाहरुख खान इस फिल्म में साइंटिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। 

डंकी से पहले ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे साइंटिस्ट?

Shah Rukh Khan To Play Scientist In Film Brahmastra: इस वर्ष दशक सबसे ज्यादा इंतजार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन के साथ नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म में शाहरुख खान का भी अहम किरदार होने वाला है। लेकिन फिल्म मेकर्स ने फिलहाल शाहरुख खान के किरदार को लेकर सस्पेंस बना कर रखा है। कुछ दिनों पहले ब्रह्मास्त्र का टीजर जारी किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस ने यह कहा था कि टीजर में शाहरुख खान को स्पाॅट किया गया है। जिसके बाद यह खबरें आने लगी थीं कि शाहरुख खान का इस फिल्म में अहम किरदार होने वाला है। 

इस टीजर में एक आदमी देखा था जिसके हाथ में बड़ा सा त्रिशूल था। इस आदमी को देखने के बाद फैंस का यह मानना था कि यह कोई और नहीं बल्कि किंग खान हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान भी हैं और वह एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। पिंकविला से बात करते हुए एक सोर्स ने यह बताया कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान भी हैं जो अहम भूमिका में नजर आएंगे। सोर्स ने कहा कि 'ब्रह्मास्त्र को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर एक एक्टर नरेटिव में मुख्य भूमिका निभाए‌।' इसके बाद सोर्स ने यह भी बताया कि 'नागार्जुन इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट प्ले कर रहे हैं, एसआरके साइंटिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।'

सोर्स ने आगे यह भी बताया कि नागार्जुन, शाहरुख खान और डिंपल कपाड़िया का किरदार इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। सोर्स ने आगे यह भी कहा कि इस फिल्म की शुरुआत शाहरुख खान के सिक्वेंस से होती है। यह एक लंबा सीन है जिसके लिए शाहरुख खान ने फिल्म सिटी में 10 दिन से ज्यादा शूटिंग की थी। 

End of Article