क्या त्वचा की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा रुथ प्रभु, एक्ट्रेस के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 10:01 AM IST

Samantha Ruth Prabhu Travel to US for treatment : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु सुर्खियों में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस अपने इलाज के लिए यूएस गई हैं। हालांकि अब इस मामले में उनके मैनेजर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या त्वचा की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा रुथ प्रभु, एक्ट्रेस के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी
Photo Credit: Instagram

Samantha Ruth Prabhu Travel to US for treatment : साउथ सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने पुष्पा में ऊ अंतवा से लेकर फैमिली मैन 2 तक में अपने दमदार अभिनय से हिंदी बेल्ट में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। सामंथा पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और पब्लिक अपीरियंस से दूर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस त्वचा से जुड़ी बीमारी पॉलीमॉर्फ्स लाइट इरप्शन से जूझ रही हैं, जो सूरज की रोशनी में एक्सपोजर के कारण होता है। एक्ट्रेस इस बीमारी का इलाज करवाने विदेश पहुंची हैं, इसलिए उन्होंने फिल्मों से कुछ दिन का ब्रेक लिया है।

सामंथा के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी

अब इस मामले में सामंथा की टीम ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस के मैनेजर महेंद्र ने इन खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा है कि एक्ट्रेस इस तरह की किसी बीमारी से नहीं जूझ रही हैं। ये सब बस अफवाह है। हालांकि एक्ट्रेस के विदेश जाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा
 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फर्स्ट पैन इंडिया फिल्म यशोदा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सामंथा फिल्म में प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन हरि- हरीश ने किया है। इस फिल्म को पांच अलग- अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस इसके अलावा विजय देवरकोंडा के साथ खुशी में नजर आएंगी।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा आयुष्मान खुराना के साथ हॉरर कॉमेडी स्त्री में नजर आ सकती हैं।

End of Article