83 Film: फिटनेस ट्रेनर ने खोला राज- आठ किलो वजन घटाकर 83 में ऐसे कपिल देव बने रणवीर सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 10:27 PM IST

83 Film: रणवीर सिंह अब 83 फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। कपिल देव के किरदार में ढलने में रणवीर ने काफी मेहनत की। उनके फिटनेस ट्रेनर ने इसका खुलासा किया।

83 Film: फिटनेस ट्रेनर ने खोला राज- आठ किलो वजन घटाकर 83 में ऐसे कपिल देव बने रणवीर सिंह

मुंबई. रणवीर सिंह की फिल्म 83 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। कपिल देव के किरदार में ढलने के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की है। रणवीर ने 83 के लिए सात किलो तक वजन घटाया। अब उनके फिटनेस ट्रेनर राजीव मेहरा ने रणवीर के वेट लॉस का सीक्रेट शेयर किया है। 

जूम डिजिटल से बातचीत में राजीव मेहरा ने बताया है कि रणवीर काफी अनुशासन में रहने वाले एक्टर हैं। उन्होंने शूटिंग शुरू होने से छह महीने पहले से ही ट्रेनिंग ले ली है। वह तेज गेंदबाज कपिल देव जैसा दिखना चाहते थे। इससे पहले उन्होंने सिंबा के लिए वजन बढ़ाया था। 

राजीव मेहरा रणवीर का वर्कआउट रूटीन बताते हुए कहते हैं- 'हमरा लक्ष्य था कि उनकी बॉडी को एक एथलीट की बॉडी में ढाला जाए। रणवीर सुबह 7.30 बजे से वॉर्म अप करते थे। हालांकि, 83 की टीम के साथ उनका ट्रेनिंग सेशन आठ बजे से शुरू होता था। वो दो घंटे तक ट्रेनिंग करते थे।'   

रोजाना करते थे कार्डियो
राजीव मेहरा ने बताया कि रणवीर क्रिकेट के अलावा स्विमिंग और बॉलिंग भी उनकी एक्सरसाइज में शामिल था। वो हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करते थे। इसके अलवा बॉडी को एथलेटिक बनाने के लिए रोजाना कार्डियो का सहारा लेते थे। 

रणवीर सिंह की डाइट के बारे में बताते हुए राजीव मेहरा ने कहा कि उनकी न्यूट्रीशनिस्ट रोजाना चेक करते हैं कि वह कितना कैलोरी ले रहे हैं। रणवीर अगर कोई नई एक्सरसाइज करते तो उनकी डाइट में वैसा ही बदलाव होता था।

मिठाई के शौकीन हैं रणवीर सिंह 
राजीव मेहरा के मुताबिक रणवीर सिंह मिठाई के शौकीन हैं। ट्रेनिंग के दौरान वह इनसे दूर रहते थे। हालांकि, वह हफ्ते में एक दिन जरूर मीठा खाते थे, लेकिन बचे हुए दिनों में इसकी भरपाई कर देते थे। उन्हें पता है कि उनका शरीर कैसे काम करता है। 

रणवीर सिंह के अनुशासन पर राजीव ने कहा कि ये एक्टर का अनुशासन ही है जिसके कारण उन्होंने अपने लक्ष्य को पा लिया। अब रणवीर उस लुक में ढल गए हैं जो कपिल देव 1980 में दिखा करते थे।    

End of Article