Raju Srivastava Health Update: अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की हालत, बेटी अंतरा ने दी पिता की सेहत की जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 01:58 PM IST

Raju Srivastava Health Update: 10 अगस्त से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। होटल में वर्कआउट करते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

Raju Srivastava Health Update: अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की हालत, बेटी अंतरा ने दी पिता की सेहत की जानकारी

Raju Srivastava Health Update: 10 अगस्त से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। होटल में वर्कआउट करते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उनका परिवार और चाहने वाले उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने के लिए उनके घर वाले पूजा कर रहे हैं। कॉमेडियन के बड़े भाई डॉ सीपी श्रीवास्तव के घर में भी एक पूजा रखी गई है जोकि पांच दिन चलेगी। 

इसी बीच हर कोई राजू श्रीवास्तव की सेहत की जानकारी पाने के लिए बेचैन है। राजू श्रीवास्तव के परिवार की तरफ से समय समय पर उनकी सेहत की जानकारी दी जाती है और अब उनकी बेटी अंतरा ने पिता की हेल्थ अपडेट दी है।अंतरा श्रीवास्तव ने 'पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है लेकिन वह अभी भी बेहोश हैं। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।'

बता दें कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन उन्हें अभी होश नहीं आ रहा है। डॉक्टर्स भी इस प्रयास में लगे हैं कि किसी तरह राजू को एक बार होश आ जाए। बता दें कि वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव के सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। राजू श्रीवास्तव के हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 पर्सेंट ब्लॉकेज की बात सामने आई थी। वहीं एमआरआई में उनके सिर की एक नस दबी आई।

बता दें एक तरफ राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने के लिए देशभर में पूजा पाठ और प्रार्थना की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके निधन की अफवाहें उड़ाने वालों की कमी नहीं है। राजू श्रीवास्तव जब से भर्ती हैं तब से कई बार उनके निधन की अफवाह उड़ चुकी है। हर बार इन अफवाहों का खंडन करने के लिए उनके परिवार को आना पड़ा है। 

End of Article