क्या प्रेग्नेंट हैं Neha Kakkar? सिंगर समेत पूरे कक्कड़ परिवार ने प्रेगनेंसी को लेकर किया खुलासा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 11:58 PM IST

Neha Kakkar Pregnancy: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी के बाद से यह अफवाहें उड़ रही थीं कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। अब जाकर इस राज से पर्दा हट गया है।

क्या प्रेग्नेंट हैं Neha Kakkar? सिंगर समेत पूरे कक्कड़ परिवार ने प्रेगनेंसी को लेकर किया खुलासा 
Photo Credit: Instagram

Is Neha Kakkar Pregnant: बॉलीवुड जगत की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वर्ष 2020 में नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी को 1 साल पूरे हो गए हैं और पिछले कुछ वक्त से फैंस को नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की ओर से गुड न्यूज का इंतजार है। इन दोनों की शादी के बाद से ही यह अफवाहें उड़ रही थीं कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर कई बार नेहा कक्कर की प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाएं हो चुकी हैं। इतनी अफवाहों के बीच नेहा कक्कड़ के फैंस सच में यह जानना चाहते हैं कि क्या उनकी फेवरेट सिंगर नेहा कक्कड़ सच में प्रेग्नेंट हैं। अब जाकर इस राज से पर्दा हट गया है। 

क्या प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़

सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ ने लाइफ ऑफ कक्कड़्स का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और उनके पूरे परिवार ने इस राज से पर्दा हटा दिया है कि क्या नेहा सच में प्रेग्नेंट हैं। इस वीडियो के शुरुआत में टोनी कक्कर को बच्चों का खिलौना खरीदते हुए देखा गया। जिसके बाद रोहनप्रीत सिंह की मां अपने बेटे को यह खुशखबरी छुपाने के लिए डांटती हुई नजर आईं। लेकिन अंत में नेहा कक्कड़ समेत पूरे परिवार ने इस राज से पर्दा हटाते हुए यह कहा कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट नहीं हैं।

क्यों फूला है नेहा कक्कड़ का पेट?

सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें उनका पेट फूला हुआ नजर आता था। इस वीडियो में इस बात से भी पर्दा हट गया कि आखिर नेहा कक्कड़ का पेट इतना फूला हुआ क्यों नजर आता था। दरअसल नेहा कक्कड़ का पेट इसीलिए फूला-फूला लगता था क्योंकि नेहा कक्कड़ का वेट बीच में बढ़ गया था। स्वादिष्ट खाना खाने की वजह से नेहा कक्कड़ ने अपना वजन बढ़ा लिया था। 

इस वीडियो के अंत में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने यह साझा किया कि वह तकरीबन दो-तीन साल तक अपना परिवार शुरू करने की कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। नेहा ने बताया कि अभी उन्हें और उनके पति रोहनप्रीत को अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत कुछ हासिल करना है। 

End of Article