Neha Dhupia on Daughter: महिला सुरक्षा पर नेहा धूपिया ने जताई चिंता, बताया- बेटी के बड़े होने पर देंगी ये सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2020, 04:45 PM IST

Neha Dhupia on Daughter Mehr: एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में अपनी बेटी मेहर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब मेहर बड़ी होंगी तब वो उन्हें क्या जरूरी सलाह देंगी

Neha Dhupia on Daughter: महिला सुरक्षा पर नेहा धूपिया ने जताई चिंता, बताया- बेटी के बड़े होने पर देंगी ये सलाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुईं हैं। नेहा ने 10 मई 2018 को एक्टर अंगद बेदी से गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी। इसके बाद 18 नवंबर 2018 को नेहा मां बनीं और उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया। 

बेटी के जन्म के बाद से ही नेहा और अंगद अक्सर अपनी बेटी मेहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे लेकिन जन्म के एक साल बाद तक उनका चेहरा नहीं दिखाया। लेकिन फिर मेहर के दादा बिशन बेदी ने उनकी फोटोज पोस्ट कीं। अब हाल ही में नेहा ने एक वेबसाइट से बात की और बताया कि वो ऐसी क्या सलाह होगी जो बड़ी होने पर वो अपनी बेटी को देंगी। इसपर नेहा ने कहा कि जब वो बड़ी होगी तो मैं उसे सलाह दूंगी कि उसकी आवाज होनी चाहिए, जिसे वो अपने लिए इस्तेमाल करे लेकिन इसपर उसकी राय भी होनी चाहिए जिसे रखने से वो कभी खुद को ना रोके। 

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के बारे में भी नेहा ने बात की और बताया कि क्यों इसके खिलाफ आवाज उठाना बहुत जरूरी है। नेहा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा जितनी बड़ी चिंता का विषय है उतना ही इसपर बात किया जाना भी जरूरी है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जानकर बहुत दुख होता है। यह मुझे, हर एक शख्स को और पूरे देश को हिला कर रख देता है। जरूरी है कि हम इस बारे में बात करते रहें, हमें इसपर अपनी आवाज उठाने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इस एक आवाज से कई आवाजें बनें। यह हर घर में चर्चा का विषय बनना चाहिए, यह क्रांति बनना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रोडीज के आने वाले सीजन में गैंग लीडर के रोल में नजर आएंगी। मालूम हो कि नेहा साल 2016 से इस शो से जुड़ी हुईं हैं। नेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और यहां उनके 3.7 मिलियन यानी करीब 37 लाख फॉलोअर्स हैं।

End of Article