Neena Gupta की बेटी Masaba Gupta तलाक के बाद इस एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड को कर रही हैं डेट? सामने आई ये जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2020, 08:52 AM IST

Masaba Gupta and Satyadeep Misra dating: खबरों की मानें तो तलाक के बाद नीना गुप्ता की बेटी मसाबा अब इस एक्टर को डेट कर रही हैं।

Neena Gupta की बेटी Masaba Gupta तलाक के बाद इस एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड को कर रही हैं डेट? सामने आई ये जानकारी
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता जहां एक्टिंग फील्ड का बड़ा नाम है, वहीं उनकी बेटी मसाबा गुप्ता फैशन इंडस्ट्री में पॉपुलर हैं। वे एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं, जिनके आउटफिट्स बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों मसाबा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। काफी वक्त से पति से अलग होने के बाद हाल ही में उनके तलाक को मंजूरी मिली थी। अब खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है।

खबरें आ रही हैं कि मसाबा एक्टर सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही हैं। सत्यदीप बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के एक्स हसबैंड हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मसाबा और सत्यदीप अभी गोवा में साथ में रह रहे हैं और क्वारेंटाइन कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों गोवा में वीकेंड मनाने गए थे, लेकिन देश में लॉकडाउन लगा दिया गया, जिससे दोनों वहीं अटक गए।

इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक- दूसरे की सोशल मीडिया एक्टिविटीज का भी हिस्सा बन गए है और मसाबा की गर्ल गैंग सत्यदीप को फॉलो करने लगी है। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर अब तक दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

हाल ही में सत्यदीप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मास्क फिल्टर का इस्तेमाल किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'क्या आपने अब तक अपना #MasKaba लिया?' उन्होंने मास्क और मसाबा के नाम को जोड़कर हैशटैग दिया। इसके साथ ही सत्यदीप ने मसाबा को टैग भी किया।

आपको बता दें कि साल 2015 में मसाबा ने फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंतेना से शादी रचाई थी, वहीं साल 2018 में दोनों अलग हो गए। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर इस बारे में बताया था। इसी साल उनके तलाक को मंजूरी मिली थी। वहीं सत्यदीप की अगर बात करें तो उनकी और अदिति की शादी साल 2007 में हुई थी। बाद में दोनों अलग हो गए।

End of Article