कॉफी विद करण में दिखाए एक कमेंट से नाराज हुए नयनतारा के फैंस, बोले- आखिर करण जौहर की दिक्कत क्या है...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 11:07 AM IST

Karan Johar upset Nayanthara Fans: करण जौहर ने अब नयनतारा के प्रशंसकों को नाराज कर दिया। क्योंकि करण जौहर ने एक ऐसा कमेंट किया, जिससे नयनतारा के फैन्स नाराज हो गए हैं...

कॉफी विद करण में दिखाए एक कमेंट से नाराज हुए नयनतारा के फैंस, बोले- आखिर करण जौहर की दिक्कत क्या है...

Karan Johar upset Nayanthara Fans: करण जौहर का 'कॉफी विद करण' सीजन 7 खूब सुर्खियों में है। शो के हालिया एपिसोड में सामंथा रूथ प्रभु को अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। जहां पर करण जौहर ने सामंथा से साउथ इंडस्ट्री सहित कई अलग मुद्दों पर बात की थी। हालांकि बातचीत के दौरान, करण ने नयनतारा के प्रशंसकों को नाराज कर दिया। क्योंकि करण जौहर ने एक ऐसा कमेंट किया, जिससे नयनतारा के फैन्स नाराज हो गए हैं। 

दरअसल शो में करण ने सामंथा से पूछा कि वह वर्तमान में साउथ की सबसे बड़ी फीमेल अभिनेत्री हैं, इस पर सामंथा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'हां, मैंने अभी नयनतारा के साथ एक फिल्म काथुवाकुला रेंदु काधल की है...'। सामंथा की पसंद पर प्रतिक्रिया देते हुए, करण जौहर ने कहा- 'ठीक है, लेकिन वो मेरी लिस्ट में नहीं!' 

फिल्म निर्माता करण जौहर कथित तौर पर एक कंसल्टिंग कंपनी द्वारा जारी की गई सूची का जिक्र कर रहे थे, जिसमें सामंथा को देश की नंबर-1 महिला अभिनेत्री के रूप में बताया गया था, न कि नयनतारा को...। करण के इस तरह के व्यवहार ने नयनतारा के प्रशंसकों को नाराज कर दिया है, उन्हें लगता है कि फिल्म निर्माता ने नयनतारा की लोकप्रियता को कम कर दिया है।comments

नयनतारा के फैन्स तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर कर रह हैं। एक ने लिखा, 'करण जौहर मुझे उम्मीद है कि आपको एहसास होगा कि गुड लक जेरी, नयनतारा की फिल्म का रीमेक है। नयनतारा, अनुष्का शेट्टी, असिन, तृषा कृष्णन और अन्य जिनकी बात हो रही, वे इस स्तर पर हैं कि आपके नेपोटिज्म बच्चे केवल सपना देख सकते हैं क्योंकि वे प्रतिभाशाली हैं और अपने काम में बहुत अच्छे हैं। इसलिए सैम का कमेंट सही था...।'एक अन्य ने लिखा, 'क्या नयनतारा साउथ में करीना या प्रियंका के स्तर की तरह सुपरस्टार नहीं है? ये करण का प्रॉब्लम क्या है भाई?' दूसरे ने लिखा, 'करण ऑरमैक्स सूची का जिक्र कर रहे थे जहां सामंथा पहले नंबर पर थीं इसलिए वह यह कहने की कोशिश कर रहे थे कि सामंथा, नयनतारा से बड़ी स्टार है। जो कि अजीब भी है जबकि सामंथा खुद नयनतारा की तारीफ करने की कोशिश कर रही थीं।'

आपको बता दें, नयनतारा जल्द एटली की आने वाली फिल्म में शाहरुख खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'जवान' नाम की यह एक्शन एंटरटेनर जून 2023 में रिलीज होगी।

End of Article