शाहरुख खान के घर मन्नत का नेम प्लेट गायब, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 10:40 AM IST

Shah Rukh Khan's Home Mannat Name Plate Is Missing: हाल ही में यह खबर सामने आई है कि शाहरुख खान के घर मन्नत का नेम प्लेट गायब हो गया है जिसकी वजह से फैंस नाराज हैं। यहां जानें आखिर शाहरुख खान के घर का नेम प्लेट कैसे गायब हुआ।

शाहरुख खान के घर मन्नत का नेम प्लेट गायब, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

Shah Rukh Khan's Home Mannat Name Plate Goes Missing: पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि शाहरुख खान के मुंबई वाले घर मन्नत का नेम प्लेट गायब हो गया है। जैसे ही नेम प्लेट के गायब होने की खबर सामने आई वैसे ही उनके फैंस नाराज हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि किंग खान के जो भी फैंस उनसे मिलने आते हैं वह उनके घर मन्नत के नेम प्लेट के साथ अपनी तस्वीरें क्लिक करते हैं। ऐसे में शाहरुख खान के घर के नेम प्लेट में गुम हो जाने की वजह से फैंस भी परेशान हैं। यह कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान के घर के बाहर एक नया नेम प्लेट लगाया गया था जिसकी कीमत लाखों में है।

खबरों के अनुसार, शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जो नया नेम प्लेट लगाया गया था उसकी कीमत 25 लाख रुपए है। शाहरुख खान के घर के बाहर नेम प्लेट ना मिलने की वजह से फैंस नाराज होकर वापस घर जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान का यह नेम प्लेट गायब नहीं हुआ है बल्कि इसे ठीक करने के लिए भेजा गया है। एक खबर के अनुसार, मन्नत के नेम प्लेट से एक डायमंड गिर गया था जिसकी वजह से उसे रिपेयर के लिए भेजा गया है। यह नेम प्लेट शाहरुख खान के घर में मौजूद है जिसे ठीक करने के बाद जल्द ही लगा दिया जाएगा। 

बीते शुक्रवार को शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी से मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में क्लीन चिट मिल गई है। अक्टूबर के महीने में उन्हें तकरीबन 1 महीने के लिए कस्टडी में रखा गया था। जिसके बाद उन्हें बेल मिल गई थी। यह कहा जा रहा है कि आर्यन खान अब अपना करियर बनाने के लिए यूएस जा सकते हैं। खबरों की मानें तो यूएस में आर्यन खान फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाएंगे। वह‌ एक टीवी शो प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।

End of Article