Kareena Kapoor Khan And Amrita Arora Lashed Out At A Social Media User: बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। बॉलीवुड अदाकाराओं को कभी उनके फैशन सेंस तो कभी अफेयर और मेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स अदाकाराओं की बढ़ती उम्र और मोटापे का भी मजाक उड़ाने लगते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा का सब्र का बांध टूट गया। हाल ही में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें बुड्ढी कह दिया था।
अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस सोशल मीडिया यूजर का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने इस यूजर की जमकर क्लास भी लगाई। ट्रोलर को खूब सुनाते हुए अमृता अरोड़ा ने यह कह दिया कि हम बूढ़े और समझदार हैं। लेकिन तुम बिना नाम, बिना पहचान और एजलेस हो? जिसके बाद करीना कपूर खान ने अमृता अरोड़ा के इस इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। सिर्फ उम्र को लेकर नहीं बल्कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अमृता अरोड़ा को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर भी ट्रोल किया। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा।

करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीर करण जौहर के बर्थडे पार्टी की थी। हाल ही में करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को एज और वेट गेन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार इन सेलेब्स का मजाक उड़ाया और ट्रोल किया गया है।

