Manushi Chillar Bikini: इधर ठंड से कांपा भारत, उधर मालदीव में बिकिनी पहन मानुषी छिल्‍लर ने बढ़ाई गर्माहट

Manushi Chillar bikini photos: इधर उत्‍तर भारत शीतलहर से कांप रहा है और उधर पूर्व विश्‍व सुंदरी मानुषी छिल्‍लर मालदीव में समंदर किनारे बिकिनी में नजर आ रही हैं।

Manushi Chillar Bikini Photos
Manushi Chillar Bikini Photos 
मुख्य बातें
  • इन द‍िनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं पूर्व व‍िश्‍व सुंदरी मानुषी छिल्‍लर
  • ब्लू कलर की बिकिनी में समंदर क‍िनारे पोज देती आ रही हैं नजर
  • पांच लाख से ज्‍यादा यूजर्स ने लाइक क‍िए मानुषी छ‍िल्‍लर के फोटो

Manushi Chillar bikini photos: इधर उत्‍तर भारत शीतलहर से कांप रहा है और उधर पूर्व विश्‍व सुंदरी मानुषी छिल्‍लर मालदीव में समंदर किनारे बिकिनी में नजर आ रही हैं। नीले पाली के किनारे बिकिनी में मानुषी छिल्‍लर अपनी अदाओं और हॉटनेस का जादू बिखेर रही हैं। तस्‍वीरों में वह चलते हुए नजर आ रही हैं तो एक दूसरी तस्‍वीर में वह कैफ लगाकर पीठ करके बैठी हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनकी ये तस्‍वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ ही घंटे पहले शेयर की गई इन तस्‍वीरों को अब तक पांच लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। वहीं कमेंट कर फैंस तारीफ कर रहे हैं। 

बिकिनी में मानुषी छिल्‍लर काफी ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज फैंस को क्रेजी कर रहा है। फैंस दिल वाली इमोजी बनाकर इन तस्‍वीरों पर प्‍यार लुटा रहे हैं। साल 2017 में व‍िश्‍व सुंदरी (मिस वर्ल्‍ड) का ख‍िताब अपने नाम करने वाली मानुषी छ‍िल्‍लर का हरियाणा के रोहतक में उनका जन्‍म हुआ था। 

मानुषी को मिस वर्ल्ड का खिताब जीते 3 साल हो गए हैं, इस बीच उनका अंदाज बिल्कुल बदल गया है। अब वे पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। वह इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और खूब बिकिनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। यहां उन्‍हें 60 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। 

मानुषी एक प्रशिक्षित कुचीपुड़ी डांसर हैं। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी थीं। मानुषी ने मेडिकल कॉलेज में 'मिस कैंपस प्रिंसेज' का खिताब अपने नाम किया था और उससे पहले वह 'मिस हरियाणा' और फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 

बता दें कि विश्‍व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर भारत देश का गौरव बढ़ाने वाली मानुषी छिल्‍लर बॉलीवुड डेब्‍यू को बेताब हैं। वह सुपरस्‍टार अक्षय कुमार के साथ अपना पहला कदम रख रही हैं। वह फ‍िल्‍म पृथ्‍वीराज में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फ‍िल्‍म में वह संयोगिता का किरदार निभाएंगी। फ‍िल्‍म की शूटिंग अंतिम चरण में है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर