When Mika Singh Kissed Rakhi Sawant on his Birthday: जाने माने पंजाबी सिंगर मीका सिंह का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान के कराची में जाकर परफॉर्म करने को लेकर विवादों में थे। बाद में उन्होंने FWICE से माफी मांगी थी तब जाकर मामला सुलझा था। राखी सावंत के साथ उनका किस विवाद आज तक याद किया जाता है।
साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन को मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था। इसको लेकर राखी कोर्ट में चली गई थी। हुआ यूं कि मीका सिंह के जन्मदिन पर राखी सावंत भी मौजूद थीं। इस दौरान वह लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही थीं। मीका सिंह और उनकी अच्छी दोस्ती थी।
मीका सिंह ने केक काटा और राखी ने उन्हें केक खिलाया। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अचानक मीका सिंह अपना आपा खो बैठे और बेकाबू हो गए। उन्होंने राखी को अपनी तरफ खींच लिया और उन्हें लिपलॉक किस करने लगे। राखी उनकी पकड़ से चाहते हुए भी छूट नहीं पाईं। इस घटना से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। इस मामले को लेकर राखी सावंत कोर्ट तक चली गई थीं।
ये भी हैं विवाद
गौरतलब है 10 जून 1977 को जन्मे मीका सिंह 43 साल के हो गए हैं। वह पंजाबी सिंगर दिलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और माता पिता का नाम बलबीर कौर और अजमेर सिंह है, दोनों स्टेट लेवल के पहलवान रहे हैं। मीका अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।