मनकीरत औलख ने सिद्धू मूसेवाला की मां संग शेयर किया वीडियो, लिखा- 'किसी मां से उसका बेटा छीनने के बारे में नहीं सोच सकता'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 10:56 AM IST

Mankirt Aulakh Shares Video: सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नाम आने के बाद सिंगर मनकीरत औलख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मूसेवाला की मां के साथ नजर आ रहे हैं।

मनकीरत औलख ने सिद्धू मूसेवाला की मां संग शेयर किया वीडियो, लिखा- 'किसी मां से उसका बेटा छीनने के बारे में नहीं सोच सकता'

पंजाबी सिंगर और एक्टर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की हत्या के बाद लॉरेन्स बिश्नोई और गोल्डी बरार ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली। इसके बाद पंजाबी सिंगर मनकीरस औलख का नाम भी इस हत्याकांड में आने लगा। खबरें आईं कि मनकीरत का बिश्नोई ग्रुप के साथ संबंध है और सिद्धू मूसेवाला की हत्या में वो भी शामिल हैं। 

मनकीरत औलख ने शेयर किया ये वीडियो

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नाम आने के बाद अब मनकीरत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और इसके साथ एक पोस्ट भी लिखा। ये पोस्ट शेयर कर मनकीरत ने लिखा, 'मेरे बारे में चाहे जो कुछ कहा जाए लेकिन मेरा रब जानता है कि मैं किसी मां से उसका बेटा छीनने की बात तो दूर, इसके बारे में सोच भी नहीं सकता।' 

वीडियो में मूसेवाला की मां संग आए नजर

औलख ने मूसेवाला की मां के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जो किसी पार्टी का है। इसमें वो मूसेवाला की मां को आंटी कहकर बुला रहे हैं। वो कहते हैं, 'सिद्धू तो नहीं पहुंच सका लेकिन उनकी मां, हमारी आंटी पहुंची हैं।' इसके बाद वो पार्टी में सिद्धू का गाना प्ले करने के लिए कहते हैं। मनकीरत और मूसेवाला की मां साथ में हंसते नजर आ रहे हैं। 

'....गुनाहगार मत बनाओ'

पिछले एक साल से मुझे लगातार धमकियां मिल रही है इतने संवेदनशील माहौल में जीना मानसिक और शारीरिक रूप से सामान्य नहीं है। मैंने खुद को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे माहौल से दूर कर लिया है। इसमें क्या गलत है। मनकीरत औलख ने कहा मैं अपने समाज और मीडिया से अपील करना चाहता हूं कि किसी मामले की तह तक जाए बिना किसी को गुनहगार मत बनाओ।

End of Article