मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग किया रोमांटिक डांस, कपल की सिजलिंग कैमिस्ट्री देख पार्टी में बढ़ी गर्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 01:27 PM IST

Malaika Arora Sizzling dance with boyfriend Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। अब कपल का सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं...

मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग किया रोमांटिक डांस, कपल की सिजलिंग कैमिस्ट्री देख पार्टी में बढ़ी गर्मी

Malaika Arora and Arjun Kapoor Sizzling dance video: फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता, 28 अगस्त को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपल ने प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी की, जिसमें उनके बी-टाउन के दोस्त मौजूद रहे। वरुण धवन, नताशा दलाल, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह जान्हवी कपूर जैसे कई सेलिब्रिटी यहां ग्लैमरस आउटफिट में दिखे। हालांकि सबसे ज्यादा लाइमलाइट मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने लूटी। 

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं और अक्सर कपल के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूजे पर और एक दूजे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच बीती रात हुई पार्टी से अर्जुन और मलाइका का एक सिजलिंग डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग डांस मूव्स से कहर बरपाती हैं और तभी अर्जुन कपूर आ जाते हैं। इसके बाद दोनों किलर अंदाज के साथ डांस करते हैं और साथ ही खूब पार्टी एंजॉय करते हैं। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कैसे दोनों साथ में छैंया-छैंया गाने पर आग लगा रहे हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शुरुआती वक्त में दोनों ने इसे सभी से छिपाकर रखा था और इस बारे में कुछ भी कहने से बचते थे। लेकिन कुछ वक्त से दोनों के अब खूब फोटोज और वीडियोज सामने आने लगे हैं। कपल अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने लगा है। फैन्स भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Article