हम आपके हैं कौन के बाद क्या हुआ था टफी के साथ, सामने आया 27 साल पुराना वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 10:13 AM IST

Hum Apke Hain Kaun video: फिल्म हम आपके हैं कौन 27 साल बाद भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। फिल्म के सेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें माधुरी दीक्षित की गोद में टफी बैठा हुआ है। जानिए फिल्म के बाद क्या हुआ था टफी को...

हम आपके हैं कौन के बाद क्या हुआ था टफी के साथ, सामने आया 27 साल पुराना वीडियो

Hum Apke Hain Kaun Viral Video. माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन 27 साल बाद भी फैंस के बीच पॉपुलर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के हर एक किरदार को फैंस आज भी याद करते हैं। यहां तक इस फिल्म के पेट डॉग टफी को भी काफी प्यार मिला था। अब इस फिल्म से एक वीडियो क्लिप सामने आया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हम आपके हैं कौन की निशा यानी माधुरी दीक्षित सेट पर मेकअप कर रही हैं। इस दौरान उनकी गोद पर टफी भी बैठे हुए हैं। वीडियो में दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्दे भी नजर आ रहे हैं। लक्ष्मीकांत बेर्दे का साल 2004 में निधन हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस वीडियो में लक्ष्मीकांत बेर्दे को सबसे ज्यादा याद कर रहे हैं। 

टफी को किया था अडॉप्ट
टफी हम आपके हैं कौन के असिस्टेंट डायरेक्टर मधुकर सावले के पेट थे। टफी का असली नाम रेडो था, जो इंडियन सप्लिट्ज ब्रीड का डॉग था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के बाद माधुरी दीक्षित ने टफी को अडॉप्ट कर लिया था। डीएनए अखबार ने हिंदी सिनेमा के बेस्ट पेट्स की लिस्ट में टफी को भी जगह दी थी। टफी द्वारा पहने गए गॉगल की भी काफी डिमांड बढ़ गई थी। टफी की मौत 2000 में हुई थी। तब टफी की उम्र 12 साल थी।

हम आपके हैं कौन को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म 70 के दशक की फिल्म नदिया के पार का रीमेक थी। 90 के दशक में सलमान खान और फिल्म के डॉयरेक्टर सूरज बड़जात्या की जोड़ी काफी सफल रही थी दोनों ने साथ मिल कर मैने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ हैं, जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं।
 

End of Article