Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 10: लाल सिंह चड्ढा का 10वें दिन हुआ इतना कलेक्शन, जानें अब तक की टोटल कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 09:04 AM IST

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 10: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की कमाई में भारी कमी आई है। जानें 10 दिन में कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन।

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 10: लाल सिंह चड्ढा का 10वें दिन हुआ इतना कलेक्शन, जानें अब तक की टोटल कमाई

Aamir Khan Laal Singh Chaddha Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी अब तक की कमाई संतोषजनक रही है। फिल्म रिलीज के 10वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने केवल 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन बढ़कर 55.34 करोड़ रुपये हो गया है। 

आमिर की फिल्म की कमाई पर कई चीजों का असर देखने को मिला। जहां एक तरफ साल 2022 बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। अब तक कई बड़ी फिल्में पर्दे पर रिलीज हुईं लेकिन उन्हें दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसके चलते वो फ्लॉप साबित हो गईं। तो वहीं दूसरी तरफ आमिर के पुराने बयानों को लेकर उनकी फिल्म का विरोध जारी है। साथ ही आमिर की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन से टक्कर भी मिली। 

Laal Singh Chaddha Box Office Collection: लाल सिंह चड्ढा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Day 1 [1st Thur] Aug 11 ₹11.7 Cr 
Day 2 [1st Fri] Aug 12 ₹7.26 Cr 
Day 3 [1st Sat] Aug 13  ₹9 Cr
Day 4 [1st Sun] Aug 14 ₹10 Cr
Day 5 [1st Mon] Aug 15  ₹7.87 Cr
Day 6 [1st Tue] Aug 16 ₹2.47 Cr
Day 7 [1st Wed] Aug 17 ₹2.09 Cr
Day 8 [1st Thu] Aug 18 ₹1.95 Cr
Day 9 [1st Fri] Aug 19 ₹1.60 Cr 
Day 10 [1st Sat] Aug 20 ₹1.40 Cr
Total   ₹55.34 Cr   

आमिर की फिल्म की कहानी की बात करें तो ये साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में आमिर खान सरदार का रोल प्ले कर रहे हैं तो वहीं करीना उनके अपोजिट हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मोना सिंह भी है जो आमिर खान की मां के रोल में हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी व दमदार एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

End of Article