Koffee With Karan 7: कृति सेनन ने किया खुलासा, आलिया भट्ट की SOTY के लिए दिया था पहला ऑडिशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 02:08 PM IST

Kriti Sanon first audition for Alia bhatt film: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन फिर से एकसाथ दिखने वाले हैं। दोनों सितारों को कॉफी विद करण सीजन 7 में बतौर गेस्ट देखा जाएगा...

Koffee With Karan 7: कृति सेनन ने किया खुलासा, आलिया भट्ट की SOTY के लिए दिया था पहला ऑडिशन

Kriti Sanon First Audition: डिज्नी + हॉटस्टार के कॉफी विद करण सीजन 7 में मैनिफेस्टेशन गेम जोरदार चल रहा है। सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​तक सभी स्टार्स ने काउच पर अपने दिल का हाल बयां किया। अब सीजन के नौवें एपिसोड में काउच पर दो ऐसे स्टार्स नजर आने वाले हैं जिन्होंने एक साथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था और अब दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। हम बात कर रहें है एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और बेहद प्रतिभाशाली कृति सेनन की जो शो में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी अपने मैनिफेस्टेशन्स, कन्फेशन्स और कभी न सुने गए अनुमानों से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे। 

कॉफी विद करण सीजन 7 में बॉलीवुड की फेवरेट फिल्मों में से एक स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बारे में कई अननोन फैक्ट्स सामने आए हैं। शो के आइकोनिक होस्ट और फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने फिल्म के बारे में अपनी शंकाओं का खुलासा करते हुए लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि कैसे फिल्म ने एक और स्टार कृति सेनन के भाग्य पर फैसला किया था। एक्टर ने रिवील किया कि कैसे SOTY उनका पहला फिल्म ऑडिशन था।

उन्होंने कहा, 'यह सही था जब मैंने मॉडलिंग शुरू की थी। यह मेरे करियर का पहला फिल्म ऑडिशन था और मुझे बहारा और वेक अप सिड के कुछ सीन्स पर डांस करने के लिए कहा गया था। मैं तब बहुत बुरी थी।' उन्होंने यह भी मेंशन किया कि वह फिल्म के लिए तैयार नहीं थी और उस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के प्रति कोई कठोर भावना नहीं रखती थी।

हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण एक्सक्लूसिवली डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है, जिसमें न्यू गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब ला रहा है।

End of Article