Koffee With Karan 7: प्लेन की खराब सीट से शुरू हुआ था रणबीर कपूर- आलिया भट्ट का रिश्ता, एक्ट्रेस ने बताया पति ने कैसे किया था प्रपोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 08:03 AM IST

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं आलिया भट्ट ने की पति रणबीर कपूर के बारे में बात। बताया कब और कैसे शुरू हुआ था रिश्ता।

Koffee With Karan 7: प्लेन की खराब सीट से शुरू हुआ था रणबीर कपूर- आलिया भट्ट का रिश्ता, एक्ट्रेस ने बताया पति ने कैसे किया था प्रपोज

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के नए सीजन की 07 जुलाई से शुरुआत हो गई है। इसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह गेस्ट बनकर पहुंचे। शो में रणवीर और आलिया ने कई सवालों के जवाब दिए और खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। इस दौरान आलिया ने अपनी और पति रणबीर कपूर के रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। 

प्लेन की सीट से हुई थी शुरुआत

शो में पहुंचीं आलिया ने बताया कि उनके और रणबीर के बीच सब कुछ प्लेन की एक खराब सीट की वजह से हुआ था। आलिया ने बताया कि न्यू ईयर ईव पर दोनों ने तेल अवीव में एक वर्कशॉप अटेंड करने के लिए फ्लाइट ली थी और रणबीर उनके साथ वाली सीट पर ही बैठे थे। हालांकि सीट में कुछ परेशानी होने के कारण उन्हें दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया गया था। रणबीर की सीट बदले जाने पर आलिया ने सोचा कि आखिर उनका सपना क्यों टूट रहा है और वो चिढ़ रही थीं कि वो आलिया से दूर बैठे हैं। हालांकि बाद में सीट ठीक होने पर रणबीर फिर से आलिया के पास आकर बैठ गए थे। 

सीट पर लौटने के बाद क्या बोले रणबीर

आलिया ने बताया कि सीट ठीक होने के बाद रणबीर सीट पर लौटे और एक्ट्रेस को कहा, 'मैं बहुत परेशान और चिड़चिड़ा हो रहा था, इस सीट को अभी रुकना था जब हम इतनी अच्छी तरह से एक साथ बैठे थे।' आलिया ने बताया कि इसके बाद वो दोनों एक दूसरे के लिए महसूस करने लगे।

रणबीर ने कब और कैसे किया था प्रपोज

शो में आलिया भट्ट ने बताया कि रणबीर कपूर ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। आलिया ने बताया कि वो लंबे समय से इसके बारे में बात कर रहे थे लेकिन पेंडेमिक के दौरान उन्होंने इस बारे में बात नहीं करने का फैसला किया। रणबीर ने वही किया। आलिया ने बताया कि रणबीर हर जगह अंगूठी साथ लेकर घूमते थे और उन्होंने आलिया को सबसे अद्भुत जगह मसाई मारा में प्रपोज किया।

वर्कफ्रंट

मालूम हो कि इस सल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने शादी कर ली थी। आलिया अब प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही रणबीर के सात थ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों पर्दे पर साथ दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की करीबियां बढ़ीं। फिल्म का पहला हिस्सा इस साल सितंबर महीने में रिलीज होगा।

End of Article