कियारा आडवाणी को भारी पड़ा पार्टी लुक, कोट के नीचे पैंट पहनना भूलने पर ट्रोल कर रहे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 08:14 AM IST

Kiara Advani gets trolled: कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' की सक्सेस पार्टी के लिए हॉट एंड बोल्ड लुक चुना। हालांकि इस लुक के बाद भी कियारा ट्रोल हो रही हैं और इसकी वजह बेहद अजीब है...

कियारा आडवाणी को भारी पड़ा पार्टी लुक, कोट के नीचे पैंट पहनना भूलने पर ट्रोल कर रहे लोग

Kiara Advani Trolled: फिल्म 'जुग जुग जियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल ही में वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म की सक्सेस का जश्न करण जौहर के घर पर मनाया गया। करण जौहर ने एक पार्टी का आयोजन किया और इसमें कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर समेत फिल्म के बाकी सितारों ने शिरकत की। पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों में कियारा का हॉट लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' की सक्सेस पार्टी के लिए हॉट एंड बोल्ड लुक चुना। उन्होंने पेस्टल ग्रीन ब्लेजर के साथ व्हाइट हॉट शॉर्ट्स पहना। हालांकि इस हॉट लुक के बाद भी कियारा ट्रोल हो रही हैं और इसकी वजह बेहद अजीब है। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होने के बाद कियारा को इसलिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, क्योंकि यूजर्स को लग रहा है कि उन्होंने ब्लेजर के नीचे पैंट नहीं पहनी है। इसी वजह से एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हो रही हैं।

लुक को लेकर हुईं ट्रोल
कियारा आडवाणी अपने लुक की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जैसे ही अभिनेत्री की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- 'ये लोग, कोट के साथ पैंट क्यों नहीं खदीदते।' एक अन्य ने लिखा, 'ये पैंट पहनना भूल गई।' वहीं कई लोग 'पैंट कहां है दीदी' ऐसे सवाल कर रहे हैं। 

आपको बता दें, कियारा जल्द ही फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' में नजर आएंगी। इसमें एकबार फिर से कियारा और कार्तिक आर्यन की जोड़ी दिखेगी। बीते दिनों फिल्म के नाम पर विवाद हुआ था जिसके बाद इसका टाइटल बदल दिया गया है। कार्तिक और कियारा का साथ में फिल्म से फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

End of Article