अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन के बाद कोरोना की चपेट में आईं कैटरीना कैफ, दूसरी बार हुईं COVID-19 पॉजिटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 04:54 PM IST

Katrina Kaif positive for COVID-19: मुंबई में कोविड​​​​-19 मामलों की बढ़ती संख्या के साथ, बीएमसी ने के-वेस्ट वार्ड में फिल्म स्टूडियो को पार्टियों का आयोजन नहीं करने का निर्देश देते हुए नए अलर्ट जारी किए हैं।

अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन के बाद कोरोना की चपेट में आईं कैटरीना कैफ, दूसरी बार हुईं COVID-19 पॉजिटिव

Katrina Kaif COVID-19 positive: अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के बाद अब कैटरीना कैफ भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। कैटरीना कैफ को दूसरी बार COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। जैसा कि हम जानते हैं अभिनेत्री पिछले हफ्ते विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरू करने वाली थीं, लेकिन अब कैटरीना कैफ के इस कोविड टेस्ट की वजह से शूटिंग को रीशेड्यूल करना पड़ा है। 

कथित तौर पर, यही कारण है कि कैटरीना कैफ, अबू धाबी में एक आईफा अवॉर्ड 2022 के लिए पति विक्की कौशल के साथ शामिल नहीं हो सकी हैं। News18 के मुताबिक, कैटरीना ने अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। बता दें, मुंबई में कोविड​​​​-19 मामलों की बढ़ती संख्या के साथ, बीएमसी ने के-वेस्ट वार्ड में फिल्म स्टूडियो को पार्टियों का आयोजन नहीं करने का निर्देश देते हुए नए अलर्ट जारी किए हैं।

कार्तिक ने शनिवार को ही इंस्टाग्राम पर एक विचित्र कैप्शन के साथ घोषणा की थी कि उन्हें कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। साथ ही इसी दिन पता चला कि आदित्य रॉय कपूर को भी सकारात्मक पाया गया है, जिसके कारण उनकी आगामी फिल्म 'ओम: द बैटल विदिन' का प्रमोशन कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। 

Katrina Kaif - Latest News, Photos, Videos, Awards, Filmography, Katrina  Kaif Biography | Bollywood Life

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, कैटरीना फिलहाल विक्की कौशल के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ का आनंद ले रही हैं। कपल दिसंबर 2021 में डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी के बंधन में बंधा था। हाल ही में विक्की से एक अवॉर्ड शो में कैटरीना के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा था कि यह अच्छा चल रहा है और इसे 'सुकून भरा' बताया था।


वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ के पास 'टाइगर 3' है। जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं इसके अलावा वो सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' का भी हिस्सा हैं।

End of Article