Kareena Kapoor OTT Debut: मर्डर मिस्ट्री से करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू, जानें किस प्लैटफार्म पर कब रिलीज होगी वेब सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 09:11 AM IST

Kareena Kapoor Netflix Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान निर्देशन सुजॉय घोष की फिल्म से नेटफ्लिक्स डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

Kareena Kapoor OTT Debut: मर्डर मिस्ट्री से करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू, जानें किस प्लैटफार्म पर कब रिलीज होगी वेब सीरीज
Photo Credit: Instagram

Kareena Kapoor To Debut on OTT: कई नामी और बड़े बॉलीवुड एक्टर्स के बाद अब एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी वेब डेब्यू करने जा रही हैं। करीना इस ओटीटी पर डेब्यू करेंगी और जापानी राइटर केगो हिगाशिनो की किताब पर आधारित फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्स एक्स (The Devotion of Suspect X) पर आधारित होगी। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। 

फिल्म में ये एक्टर्स भी आएंगे नजर

बता दें कि करीना कपूर की ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित होगी जिसमें एक्टर जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि वो इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर मैं कई वजहों से एक्साइटेड हूं। यह फिल्म मेरी स्ट्रीमिंग डेब्यू होगी। साथ ही मेरे दूसरे बच्चे के जन्म के बाद इससे मेरी वापसी होगी।' मालूम हो कि फरवरी 2021 में करीना कपूर के दूसरे बेटे जेह का जन्म हुआ था।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि करीना कपूर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग वो जल्द शुरू करेंगी। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। करीना ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह फिल्म एक वैश्विक बेस्टसेलर का स्क्रीन अडैप्शन है। इसके बहुत सारे पहलू हैं जिसमें मर्डर, मिस्ट्री, थ्रिल और कई चीजें शामिल हैं।' करीना ने कहा कि वो इस फिल्म पर काम शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो बेबो को जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा जाएगा। इस फिल्म में अदाकारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आमिर खान और करीना कपूर खान की यह फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा करीना कपूर करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगी।

End of Article