मुंबई. बॉलीवुड का पहला परिवार यानी कपूर फैमिली खाने-पीने के काफी शौकीन हैं। राज कपूर के नाती अदार जैन ने अब करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक के फेवरेट डिश का खुलासा किया है।
अरमान जैन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कपूर फैमिली की खानों के आदत के बारे में बताया। अरमान जैन के मुताबिक मां रीमा जैन, रणधीर कपूर और राजीव कपूर को चाइनीज खाना पसंद है।
अरमान ने बताया कि करीना और करिश्मा कपूर को भारतीय खाना बेहद पसंद है। वहीं, रणबीर कपूर को भी घर का खाना पसंद है। वह केवल रोटी खाते हैं और चावल बिल्कुल भी नहीं खाते हैं।
बहुत अच्छे कुक हैं सैफ अली खान
अरमान जैन ने बताया कि सैफ अली खान बहुत अच्छे कुक हैं। उन्हें कॉन्टिनेंटल खाना बनाना बेहद पसंद हैं। वहीं, करीना कपूर की मम्मी बबीता को फ्राइड खाना बेहद पसंद है।
अरमान के मुताबिक जब भी मिलते हैं तो फिल्मों से ज्यादा खाने पर बात होती है। हमारी फैमिली जब मिली है तो हम भारत और दुनिया के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट के बार में ही बातें करते हैं। पूरे कपूर परिवार को चाइनीज खाना पसंद है।
खाने को लेकर बहस
अरमान जैन के मुताबिक, 'बतौर फैमिली, हम खाने को लेकर कई बहस करते हैं। लेकिन आप सोचे कि एक कमरे में सभी लोग बैठे हैं। खाने को लेकर सभी की अपनी राय है।'
बकौल अरमान, 'मैं जब छोटा था तो दिल खोलकर सबसे बहस करता था। अब जैसे-जैसे मैं बड़ा हो रहा था तो एहसास हुआ कि सभी की प्लेट अलग होती है और हमें इज्जत करनी चाहिए।'
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।