Kanika Kapoor To Marry Again: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं अब एक बार फिर वो खबरों में बनी हुई हैं और वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। जानकारी के मुताबिक कनिका जल्द ही एनआरआई- बिजनेसमैन से शादी के बंधन में बंध सकती हैं। मालूम हो कि यह कनिका की दूसरी शादी होगी। पहली बार उन्होंने साल 2012 में शादी की थी।
किससे और कब करेंगी शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 43 साल की कनिका इस साल मई महीने में बिजनेसमैन गौतम से दूसरी शादी करेंगी। मालूम हो कि कनिका के पहले पति राज चंडोक भी एनआरआई- बिजनेसमैन थे और लंदन के रहने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों करीब एक साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और लंदन में शादी करेंगे।

1998 में हुई थी पहली शादी
मालूम हो कि बेबी डॉल जैसे मशहूर गाने गा चुकीं कनिका ने साल 1998 में लंदन के एनआरआई बिजनेसमैन से शादी की थी, उस समय वो केवल 20 साल की थी। शादी के बाद कनिका पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। दोनों के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा। हालांकि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चली और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया और वो लखनऊ अपने पेरेंट्स के पास वापस आ गईं।
गाए हैं ये गाने
हालांकि अभी कनिका और गौतम की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं कनिका ईटाइम्स की खबर के मुताबिक जब सिंगर से इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमोजी और बिग स्माइल इमोजी के साथ रिप्लाई किया लेकिन इस खबर का खंडन नहीं किया। बता दें कि कनिका कपूर ने चिट्टियां कलाईयां, बेबी डॉल, जुगनी जी, देसी लुक और गेंदा फूल जैसे गाने गाए हैं।

