कभी ईद, कभी दिवाली में ज्यादा डायलॉग्स चाहते थे आयुष शर्मा, डायरेक्टर ने इस वजह से ठुकरा दी मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 10:01 PM IST

Ayush Sharma Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली से बाहर हो गए हैं। इसकी वजह रचनात्मक मतभेद बताया जा रहा था। अब आयुष के फिल्म छोड़ने की पूरी कहानी सामने आई है। जानिए क्यों छोड़ी आयुष ने फिल्म...

कभी ईद, कभी दिवाली में ज्यादा डायलॉग्स चाहते थे आयुष शर्मा, डायरेक्टर ने इस वजह से ठुकरा दी मांग

Ayush Sharma Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से उनके जीजा आयुष शर्मा बाहर हो गए थे। आयुष शर्मा के बाहर जाने की वजह कहा जा रहा था कि उनके और मेकर्स के बीच रचनात्मक मतभेद हो गए हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष शर्मा फिल्म से ज्यादा डायलॉग्स की मांग कर रहे थे। इसके अलावा फिल्म में आयुष शर्मा सलमान खान के भाई का किरदार निभा रहे थे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में आयुष शर्मा ने ज्यादा डायलॉग्स की मांग की थी। आयुष को लगा कि फिल्म अंतिम में उनके विलेन किरदार ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है। ऐसे में कभी ईद कभी दिवाली में उनका किरदार अंतिम फिल्म की सफलता के बाद आयुष के साथ न्याय नहीं करेगा। आयुष शर्मा ने इस बारे में डायरेक्टर फरहाद शामजी से भी बात की थी। कभी ईद कभी दिवाली साउथ की फिल्म वीरम से प्रेरित है। ऐसे में डायरेक्टर फिल्म की कहानी के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे।    

Aayush Sharma on 'Antim: The Final Truth': I never thought I'll be able to  execute Rahuliya | Hindi Movie News - Times of India

क्या सलमान खान हैं नाराज?
आयुष शर्मा के फिल्म छोड़ने के बाद सवाल उठ रहा है कि उनके और सलमान खान के रिश्ते कैसे हैं? आपको बता दें कि दोनों के रिश्ते पहले जैसे हैं। सलमान आयुष के इस फैसले से बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं। दोनों करण जौहर की 50वें बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि आयुष के अलावा जहीर इकबाल ने भी फिल्म छोड़ दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के रिप्लेसमेंट के लिए भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को अप्रोच किया जा रहा है। 

सलमान खान की फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली से उनका लुक सामने आया था। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने लंबे बालों का हेयरस्टाइल रखा है। वहीं, फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। इससे पहले फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि, सलमान खान ने प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी खुद संभाल ली।

End of Article