JugJugg Jeeyo Collection: आठ दिन में 60 करोड़ के करीब पहुंची 'जुग जुग जियो', जानें अब तक कितनी हुई कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 12:53 PM IST

JugJugg Jeeyo Box office Collection Day 8: 24 जून 2022 को रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो आठ दिन में 60 करोड़ के करीब पहुंच गई है। दूसरे शुक्रवार यानी एक जुलाई को भी फिल्म ने 6 करोड़ के आसपास कमाई की है।

JugJugg Jeeyo Collection: आठ दिन में 60 करोड़ के करीब पहुंची 'जुग जुग जियो', जानें अब तक कितनी हुई कमाई

JugJugg Jeeyo Box office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 24 जून 2022 को रिलीज हुई यह फिल्म आठ दिन में 60 करोड़ के करीब पहुंच गई है। दूसरे शुक्रवार यानी एक जुलाई को भी फिल्म ने 6 करोड़ के आसपास कमाई की है और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 56.69 करोड़ पहुंच गई है।

बता दें कि राज मेहता के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के दिन 9.28 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 12.55 करोड़ रुपये की कमाई की, रविवार को फिल्म ने 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सोमवार को फिल्म ने करीब 4.82 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी तरह मंगलवार को 4.52 करोड़, बुधवार को 3.97 करोड़ और गुरुवार को 3.42 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 3.03 करोड़ रुपये कमाए। 

बॉलीवुड फिल्मों के लिए यह साल अच्छा साबित नहीं हुआ। कई बड़े एक्टर्स की बिग बजट फिल्में आईं और फ्लॉप साबित हुईं। चुनी फिल्मों को ही दर्शकों का प्यार मिला। जुग जुग जियो भी उन फिल्मों में से है जिन्हें पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इसमें पहली बार पर्दे पर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिल रही है तो वहीं नीतू कपूर ने भी लंबे समय बाद इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। 

करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी और रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ देश में 3375 स्क्रीन्स पर और विदेश में 1014 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 

फिल्म की कहानी कुक्कू (वरुण धवन) और नैना (कियारा आडवाणी) के आसपास घूमती है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से पसंद करते हैं और शादी कर लेते हैं। लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी में परेशानियां शुरू हो जाती हैं। फिल्म में कहानी में मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलता है और ये कहानी दिलचस्प हो जाती है। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी पति- पत्नी के रोल में हैं जबकि अनिल कपूर और नीतू कपूर फिल्म में वरुण के पेरेंट्स का किरदार निभा रहे हैं।

End of Article