'भाई क्या आप मुस्लिम हैं?'- Irrfan Khan के बेटे Babil बोले कुछ ऐसा- जिसने जीता सबका दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2021, 06:00 AM IST

Irrfan Khan son Babil reply about his Religion: इरफान खान के बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर धर्म के बारे में पूछे जाने पर जो कहा उस जवाब ने सबका दिल जीत लिया है।

'भाई क्या आप मुस्लिम हैं?'- Irrfan Khan के बेटे Babil बोले कुछ ऐसा- जिसने जीता सबका दिल
Photo Credit: Instagram

मुंबई: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक इंस्टाग्राम यूजर को दिया गया जवाब चर्चा में आ गया है। यह सोशल मीडिया यूजर उनके धर्म के बारे में जानना चाहता था। बाबिल ने जो जवाब दिया वह काबिल-ए-तारीफ और अहम हैं। बाबिल खान ने कहा कि उनकी पहचान किसी धर्म से नहीं है।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें पूछा गया था, 'भाई क्या आप मुस्लिम हैं?' अपने जवाब में उन्होंने लिखा, 'मैं किसी भी धर्म से संबंधित नहीं हूं। मैं बाबिल हूं।' जवाब बहुत छोटा और उसके शब्द बहुत कम थे लेकिन इसने लोगों के दिलों पर गहरा असर किया।

बाबिल ने यह भी कहा, 'मैंने बाइबिल, भगवद गीता, कुरान पढ़ी है और मैं गुरु ग्रंथ साहिब को इस समय पढ़ रहा हूं। मैं सभी के लिए हूं। हम एक दूसरे को विकसित करने में कैसे मदद करते हैं, यह सभी धर्मों का आधार है।' यहां देखिए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बाबिल खान का स्क्रीनशॉट।

Babil Khan instagram story

बता दें कि बाबिल खान ने बिना धर्म की पहचान के किसी को इंसान के रूप में देखने की बात की है। उन्होंने पिछले साल एक इंस्टाग्राम यूजर को जवाब दिया था, 'मैंने दिवाली, होली, रक्षा बंधन और ईद के उत्सवों का आनंद लिया है और मैं एक चर्च भी गया हूं। मैं लोगों से प्यार करता हूं, मैं लोगों के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहा हूं।'

पिछले साल बाबिल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था कि वह एक 'इंसान' हैं और नहीं चाहते कि उनके धर्म के आधार पर उन्हें आंका जाए। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि मुझे मेरे धर्म से आंका जाए। मैं अपना धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं, भारत की बाकी आबादी की तरह।'

बाबिल अन्विता दत्त की कला के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार है, जिसमें तृप्ति डिमरी भी हैं। फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर आएगी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी हासिल कर लिया है। वह शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित एक फिल्म में अभिनय करेंगे।

End of Article