इब्राहिम अली खान के बॉलीवुड डेब्यू की करण जौहर ने की तैयारी, इस साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 12:26 PM IST

Ibrahim Ali Khan making Bollywood debut: सारा अली खान जहां पहले ही बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार अब करण जौहर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने वाले हैं...

इब्राहिम अली खान के बॉलीवुड डेब्यू की करण जौहर ने की तैयारी, इस साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर!

Ibrahim Ali Khan Bollywood debut with Hindi remake of Hridayam: सैफ अली खान के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान मां अमृता सिंह के साथ पले-बड़े हैं। अब सैफ और अमृता के दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। सारा जहां पहले ही बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं, वहीं इब्राहिम वर्तमान में 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं। अब नई रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर ही है जो पटौदी परिवार के वारिस इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने वाले हैं। करण उनके लिए लंबे टाइम से एक उपयुक्त विषय की तलाश कर रहे थे। अब कथित तौर पर इब्राहिम के डेब्यू के लिए पिछले साल की सफल मलयालम रोमांटिक ड्रामा 'हृदयम्' का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म निर्माता ने महसूस किया है कि विनीत श्रीनिवासन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में हीरो के किरदार के लिए इब्राहिम अली खान सकी रहेंगी। इसीलिए सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे को इस फिल्म में अपने अभिनय की झलक दिखाने को मिलेगी।

Ibrahim Ali Khan Flaunts His 8 Pack Abs in Traditional Jacket, See Picsइब्राहिम ने हाल ही में अपनी बहन सारा अली खान के साथ करण जौहर के 50 वें जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने काफी स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं इब्राहिम अली खान एक बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। उन्हें अक्सर अपने पिता सैफ की कॉपी भी कहा जाता है।


बता दें, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

End of Article