Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर जारी हुआ हीरोपंती 2 का पोस्टर, इस हॉलीवुड फिल्म को किया है कॉपी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2021, 07:02 PM IST

टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हीरोपंती का दूसरा पार्ट इस साल रिलीज होगा। टाइगर के बर्थडे के मौके पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। देखें कैसा फिल्म का पोस्टर और कब होगी फिल्म रिलीज...

Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर जारी हुआ हीरोपंती 2 का पोस्टर, इस हॉलीवुड फिल्म को किया है कॉपी!

मुंबई. टाइगर श्रॉफ आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर टाइगर ने अपने फैंस को एक खोस तोहफा दिया है। टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म हीरोपंती के दूसरे पार्ट का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी। 

टाइगर ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा पहला प्यार वापस आ गया है - एक्शन, थ्रिलर, जैसे पहले कभी नहीं हुआ था! चलो इसे एक साथ सिनेमाघरों में 3 दिसंबर की तारीख को देखते हैं।'

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन थीं। वहीं, इस बार टाइगर श्रॉफ के अपोजिट तारा सुतारिया होंगी।

Image

इस हॉलीवुड फिल्म से हो रही तुलना
टाइगर श्रॉफ के फर्स्ट लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, उनके पोस्टर की तुलना हॉलीवुड फिल्म जॉन विक चैप्टर 3 से की जा रही है। फिल्म में कियानु रीव्स लीड रोल में थे। 

हीरोपंती को बागी फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

john wick: chapter 3- parabellum: Fans left incredulous after Censor Board  orders cuts in 'John Wick 3' after giving it an 'A' certificate | English  Movie News - Times of India

सलमान खान ने की थी सिफारिश 
रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरोपंती के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से सलमान ने सिफारिश की थी कि वह टाइगर को लॉन्च करें। ये फिल्म टाइगर ने साल 2012 में साइन की थी। 

हीरोपंती का पहला पार्ट 25 करोड़ के बजट में बना था। वहीं, फिल्म ने 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। टाइगर के अलावा ये कृति सेनन की भी पहली फिल्म थीं।

End of Article