Ganesh Chaturthi 2022 : अर्पिता खान ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन, बप्पा की विदाई में पहुंचे सलमान खान, हेलन समेत कई स्टार्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 11:56 PM IST

Ganesh Chaturthi 2022 : सलमान की बहन अर्पिता खान ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया था। इस समारोह में कई सेलिब्रिटीज नजर आए थे। अर्पिता ने अपने घर पर किया बप्पा का विसर्जन। इस समारोह में सलमान खान, हेलन समेत कई स्टार्स पहुंचे।

Ganesh Chaturthi 2022 : अर्पिता खान ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन,  बप्पा की विदाई में पहुंचे सलमान खान, हेलन समेत कई स्टार्स
Photo Credit: Instagram

Ganesh Chaturthi 2022 : सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने घर पर गणपति की पूजा रखी थी। इस पूजा में बी-टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे थे। गणपति का आशीर्वाद लेने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी पहुंचे थे। आज अर्पिता ने अपने परिवार के साथ मिलकर गणपति का विसर्जन किया। सलमान खान अपनी मां हेलन के साथ इस सामरोह में पहुंचे थे। गणपति विर्सजन पर नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ पहुंची थीं। इसके अलावा जाहिर इकबाल, डेजी शाह, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी नजर आए।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर गणपति की आरती करते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था, गणपति बप्पा मौरेया। वीडियो में अर्पिता के पति आयुष शर्मा और उनके  बेटे आहिल शर्मा भी नजर आए थे। आयुष और आहिल दोनों आरती करते नजर आए।

बप्पा का विसर्जन करने पहुंचे सलमान खान

सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  31 अगस्त से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हुआ है। ये त्योहार अगले 10 दिनों त धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ढोल - नगारों के साथ बप्पा का स्वागत किया। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, अदा शर्मा जैसे कई कलाकार शामिल हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तको समलमान खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। एक्टर 'किसी का भाई, किसी की जान' में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। फिल्म में वैकंटेश दुगब्बती, जगपति बाबू, राघव जुयाल और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा एक्टर टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। एक्टर इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस के साथ किक 2 में नजर आएंगे।

End of Article