पहाड़ियों के बीच है जावेद अख्तर का ये फार्महाउस, इस जगह पर सात फेरे लेंगे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 02:54 PM IST

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar Wedding Venue: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की रस्में उनके खंडाला स्थित फार्महाउस में चल रही है। देखें कैसा दिखता है ये फार्महाउस...

पहाड़ियों के बीच है जावेद अख्तर का ये फार्महाउस, इस जगह पर सात फेरे लेंगे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की रस्में उनके पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फॉर्महाउस सुकून में चल रही है। फरहान और शिबानी की ये शादी मराठी रीति-रिवाज से चल रही है। इसके अलावा दोनों का निकाह भी होगा। जावेद अख्तर और शबाना आजमी सोशल मीडिया पर फार्म हाउस की फोटोज शेयर करते हैं। 

जावेद अख्तर और शबाना आजमी का ये फार्महाउस बेहद खूबसूरत है। ये फार्महाउस पहाड़ियों के बीच में स्थित है। वहीं, इसके चारों ओर बहुत ज्यादा हरियाली है। ऐसे में अपने नाम की तरह ही ये जगह बेहद सुकून भरी है। शादी के अलावा जावेद अख्तर और शबाना आजमी अक्सर यहां कई फेस्टिवल मनाते हैं। हाल ही में दोनों ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की थी। आपको बता दें कि फरहान और शिबानी दांडेकर की शादी में कोरोना के कारण केवल 100 लोग ही शामिल होंगे। 

No photo description available.

 जावेद और शबाना का फार्म हाउस

Farhan Akhtar Wedding

ये होंगे मेहमान
फरहान और शिबानी दांडेकर की शादी में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन शामिल होंगे। इसके अलावा मयांग चैंग, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिद्धवानी और रिया चक्रवर्ती शादी के मेहमान होंगे। इससे पहले गुरुवार को फरहान और शिबानी की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिया चक्रवर्ती डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, रिया चक्रवर्ती वेडिंग वेन्यू के सामने भी स्पॉट की गई हैं।

शामिल होंगी दोनों बेटियां
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की दोनों बेटियां शाक्या और अकीरा इस शादी में शामिल होंगे। दोनों की शिबानी से अच्छी दोस्ती है।  शादी में शामिल होकर दोनों शिबानी का स्वागत अपने परिवार में करेंगे।

शादी के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन भी रखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कपल ने अपने गेस्ट को सीधे-साधे कपड़ों में आने के लिए कहा है।

End of Article