Fardeen Khan weight loss: छह महीने में फरदीन खान ने घटाया 18 किलो वजन, बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2020, 08:17 PM IST

Fardeen Khan on weight loss transformation: फरदीन खान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन फोटोज में फरदीन खान का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन साफ देखा जा सकता है। जानिए फरदीन का वेट लॉस सीक्रेट...

Fardeen Khan weight loss: छह महीने में फरदीन खान ने घटाया 18 किलो वजन, बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वह एकदम फिट नजर आ रहे थे। अब एक्टर ने बताया कि उन्होंने पिछले छह महीने में 18 किलो वजन घटाया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में फरदीन खान ने कहा, 'साल 2016 में जब फोटो वायरल हुई तो काफी ट्रोलिंग हुई। मैं पीछे हट गया। ये वह साल था जब मैं 25 साल जैसा महसूस नहीं कर रहा था।' 

बकौल फरदीन खान, 'मैंने सही और हेल्दी डाइट लेनी शुरू की। इसके अलावा मैं सही वर्कआउट किया करता था। मैंने पिछले छह महीने में 18 किलो वजन घटाया। लेकिन अभी भी 35 फीसदी सफर बाकी है। 

30 साल जैसा कर रहे हैं महसूस
फरदीन खान से पूछा गया कि वह 25 साल का महसूस कर रहे हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि वह 30 साल का महसूस कर रहे हैं। फिलहाल उनका आगे का टारगेट 25 साल जैसा लगने का है।

फरदीन खान के मुताबिक, 'आपकी उम्र जैसे बढ़ती जाती है शरीर की क्षमता घटती जाती है। मैं एक बार फिर बहुत-बहुत अच्छा महसूस करना चाहता था। आपको शरीर और दिमाग के कनेक्शन के बारे में सोचना होता है।

Fardeen Khan on his body shaming trolls: I have been bashed unnecessarily,  get over it - Movies News

एक्टिंग में लौटना चाहते हैं वापस 
फरदीन खान ने अपने फ्यूचर प्लान पर कहा कि वह फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करना चाहते हैं। हालांकि, फिलहाल वह अपने पूरे फोकस और ऊर्जा के साथ एक्टिंग की तरफ दोबारा लौटना चाहते हैं।

फरदीन के मुताबिक अभी वह क्या प्रोजेक्ट साइन करने वाले हैं, इसे लेकर कोई चीज फाइनल नहीं हुई है। इसके अलावा फरदीन ने बताया कि वह पिछले काफी वक्त से लंदन में थे। वह अपनी बेटी का बर्थडे मनाने मुंबई आए थे जब ये फोटो सामने आई।

End of Article