Actor Murdered: दिनदहाड़े घर में की गई इस एक्टर की हत्या, अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2020, 10:23 PM IST

'टुलु' एक्टर व राउडी शीटर सुरेंद्र बंटवाल की दिनदहाड़े उनके घर में हत्या कर दी गई। एक्टर का शव बंटवाल स्थित उनके अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला।

Actor Murdered: दिनदहाड़े घर में की गई इस एक्टर की हत्या, अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला शव

एंटरटेनमेंट जगत से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। अब कर्नाटक से खबर आ रही है कि राउडी शीटर व एक्टर सुरेंद्र बंटवाल की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। यह घटना बंटवाल स्थित उनके अपार्टमेंट में हुई। 

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र की हत्या दिन में उनके अपार्टमेंट में की गई और उनके शरीर पर चाकुओं के कई निशान मिले हैं। उनका शव सोफे पर मिला। माना जा रहा है कि पैसों के लेन- देन के चलते उनकी हत्या की गई है। सुरेंद्र ने टुलु फिल्म Chali Polilu, कन्नड़ फिल्म Savarna Deergha Sandhi में काम किया था।

पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र के खिलाफ 15 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। दो साल पहले यानी साल 2018 में सुरेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायपल हुआ था जिसमें वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो कार्यकर्ताओं को धमकी देते नजर आ रहे थे। सुरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। 

End of Article