Ek Villain Returns Box Office: पहले वीकेंड के बाद शमशेरा से कम रही एक विलेन रिटर्न्स की कमाई, जानिए तीन दिन का कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 01:56 PM IST

Ek Villain Returns first weekend Box Office Collection: फिल्म एक विलेन रिटर्न्स ने पहले वीकेंड के बाद सम्मानजनक कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म शमशेरा के मुकाबले फिल्म की तीन दिन की कमाई कम रही। जानिए फिल्म का कलेक्शन...

Ek Villain Returns Box Office: पहले वीकेंड के बाद शमशेरा से कम रही एक विलेन रिटर्न्स की कमाई, जानिए तीन दिन का कलेक्शन

Ek Villain Returns first weekend Box Office collection: जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स ने पहले वीकेंड सम्मानजनक कमाई कर ली है। तीन दिन में फिल्म का कलेक्शन लगभग 24.09 करोड़ रुपए के बीच हो गया है। अब फिल्म के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम है। सोमवार के दिन से ही तय होगा कि फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन कितना हो सकता है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक एक विलेन रिटर्न्स की  कमाई में तीसरे दिन उछाल आया है। मास पॉकेट में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रविवार को 9.02 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 7.05 करोड़ रुपए, शनिवार को 7.47 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले वीकेंड के बाद एक विलेन रिटर्न्स का कुल कलेक्शन 23.54 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, सोमवार से लेकर गुरुवार तक का बिजनेस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के लिए अहम है। 

इतना हो सकता है लाइफ टाइम कलेक्शन (Ek Villain Returns Lifetime collection)
एक विलेन रिटर्न्स के लाइफ टाइम कलेक्शन के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम होने वाला है। सोमवार को यदि फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट नहीं आई तो फिल्म का लाइफटाइम 50 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है। एक विलेन रिटर्न्स पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली अर्जुन कपूर की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म है। इस लिस्ट में पहला नंबर गुंडे का है। गुंडे ने पहले दिन 15.86 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके अलावा टू स्टेट्स ने पहले दिन 12.28 करोड़ रुपए की कमाई की थी।  

एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। इस फिल्म को भी मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। 

End of Article