Viral Video : समंदर किनारे बिकिनी में दिशा पाटनी ने दिए सिजलिंग पोज, इंटरनेट पर बरपाया कहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 07:21 PM IST

Disha Patani Viral Video : दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा समंदर किनारे एन्जॉय करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Viral Video : समंदर किनारे बिकिनी में दिशा पाटनी ने दिए सिजलिंग पोज, इंटरनेट पर बरपाया कहर
Photo Credit: Instagram

Disha Patani Viral Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर समंदर किनारे मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा व्हाइट बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस समंदर किनारे झूमते नजर आ रही हैं। बिकिनी टॉप में दिशा ने फ्लॉन्ट किया अपना टोंड फिगर। दिशा बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक है। एक्ट्रेस को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। इन दिनों एक्ट्रेस 'एक विलेन रिटर्न्स' की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। दिशा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक विलेन रिटर्न्स'

समंदर किनारे दिशा पाटनी ने दिए सिजलिंग पोज

दिशा के वीडियो पर फैंस के साथ- साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस के वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही में दिशा की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में दिशा के साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आए। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग ने जीता दर्शकों का दिल।

टाइगर संग दिशा का हो गया था ब्रेकअप

दिशा इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि टाइगर ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिशा की शानदार परफॉर्मेंस के लिए उनकी सराहाना की थी। फैंस दोनों की जोड़ी को साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं। 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा में नजर आएंगी। 

End of Article