Deepika Padukone की रिश्तेदार है विवाह एक्ट्रेस Amrita Rao, जानें क्या हैं दोनों का कनेक्शन

Deepika Padukone and Amrita Rao connection: क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और अमृता राव रिश्तेदार हैं? हम आपके बताते हैं दोनों का फैमिली कनेक्शन...

Deepika Padukone and Amrita Rao connection
Deepika Padukone and Amrita Rao connection  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका और अमृता का फैमिली कनेक्शन
  • पिछले साल दोनों की फोटोज हुईं थी वायरल
  • दीपिका और अमृता का होमटाउन भी एक ही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में की जाती है। उन्होंने गैर-फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई। वैसे तो उनके इंडस्ट्री में कोई रिश्तेदार नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका और विवाह एक्ट्रेस अमृता राव के बीच रिश्ता है? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।

पिछले साल दीपिका और अमृता की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। इसमें दीपिका और रणवीर सिंह, अमृता और उनके पति आरजे अनमोल के साथ पोज दे रहे थे। वहीं दीपिका और अमृता एक-दूसरे को गले भी लगा रही थीं। दरअसल पिछले साल ही दोनों रिश्तेदार बने थे। 

दीपिका के कजिन भाई की शादी, अमृता की कजिन बहन से हुई है। जिसमें दीपिका और अमृता दोनों शामिल हुई थीं। इसी शादी के फंक्शंस की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। फैमिली कनेक्शन के अलावा दीपिका और अमृता का होमटाउन भी एक ही है। दोनों एक्ट्रेसेज मंगलौर से हैं और उनकी मातृ भाषा कोंकणी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@magicaldeepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@magicaldeepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अमृता आखिरी बार फिल्म ठाकरे में नजर आईं थीं। ये पूर्व शिव सेना लीडर बाल ठाकरे की बायोपिक थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में अमृता उनकी पत्नी के रूप में दिखी थीं।  वहीं दीपिका आखिरी बार जनवरी में रिलीज फिल्म छपाक में दिखी थीं। अब वे फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।

फिल्म 83 में रणवीर जहां पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में दिखेंगी। इसके अलावा दीपिका, शकुन बत्रा की अनाम फिल्म में भी काम करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अहम रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर