मुंबई. दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। इससे छह साल पहले यानी साल 2012 में ही उनकी शादी को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी।
सिमी गरेवाल के चैट शो इंडिया मोस्ट डिजाइरबेल में दीपिका पादुकोण गेस्ट बनकर आई थीं। इस दौरान टैरो कार्ड रीडर मनीशा खटवानी ने टैरो कार्ड के जरिए दीपिका को उनका भविष्य बताया था।
मुनीषा खटवानी ने कहा था कि दीपिका पादुकोण आने वाले कुछ ही सालों में अपनी सपनों के राजकुमार से मिलेंगी। उनकी लव मैरिज ही होगी। हालांकि, मुनीशा ने कहा था कि आप अगले तीन साल तक शादी नहीं करेंगे।
रणबीर कपूर को कर रही थीं डेट
यहां गौर करने साल 2012 में दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर से रिलेशनशिप में थी। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणवीर का अफेयर रामलीला के सेट पर शुरू हुआ था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगभग पांच साल डेट करने के बाद 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कन्नड़ रीति-रिवाज और आनंद कारज के जरिए शादी रचाई थी।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द कबीर खान की फिल्म '83 'में दिखाई देंगी। जो भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया देव की भूमिका निभाएंगी।
दीपिका के पास शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म भी लाइन में है। जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ टाइम पहले अनन्या पांडे और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ गोवा में की थी। वहीं, दीपिका प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म में भी काम करेंगी।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।