Brahmastra Box Office Collection Day 15: टर्निंग प्वाइंट रहा नेशनल सिनेमा डे, तीसरे शुक्रवार 16 लाख लोगों ने देखी ब्रह्मास्त्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 07:14 AM IST

Brahmastra Box Office Collection Day 15: नेशनल सिनेमा डे के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। तीसरे शुक्रवार 16 लाख लोगों ने ब्रह्मास्त्र को देखा। जानिए 23 सितंबर को कितनी हुई फिल्म की कमाई।

Brahmastra Box Office Collection Day 15: टर्निंग प्वाइंट रहा नेशनल सिनेमा डे, तीसरे शुक्रवार 16 लाख लोगों ने देखी ब्रह्मास्त्र

Brahmastra Box Office Collection Day 15: देशभर में शुक्रवार 23 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया गया। इस मौके पर ज्यादातर सिनेमाघरों में महज 75 रुपए टिकट था। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र की कमाई में साफ दिखा। केवल एडवांस बुकिंग से ही फिल्म के एक मिलियन यानी 10 लाख टिकट्स बुक हो चुके थे। वहीं, 15 दिन के बाद फिल्म की कुल कमाई 230 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। फिल्म की नजर अब 250 करोड़ रुपए के फिगर पर है। 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमानों के अनुसार ब्रह्मास्त्र ने तीसरे शुक्रवार (23 सितंबर) 9.75 करोड़ रुपए से 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन (Brahmastra Box Office Collection Day 15) किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 233 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म के 2D,3D और IMAX 3D वर्जन को 85 फीसदी से भी अधिक ऑक्यूपेंसी मिली है। ये 15वें दिन किसी भी बॉलीवुड फिल्म की सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी है। ब्रह्मास्त्र तेजी से 250 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, शनिवार और रविवार को टिकट के दाम फिर पुरानी कीमतों में आ जाएंगे। इस कारण कमाई में गिरावट आ सकती है। 

16 लाख लोगों ने देखी ब्रह्मास्त्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल सिनेमा डे के दिन ब्रह्मास्त्र को लगभग 16 लाख लोगों ने देखा। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 10 लाख टिकट्स की बिक्री से पहले ही रिकॉर्ड बना दिया था।  एडवांस बुकिंग से फिल्म के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 6.82 करोड़ रुपए हो गया था। कई सिनेमाघरों में हाउसफुल को बोर्ड लगा था। नॉर्मल दिनों में फिल्म के एक टिकट के दाम औसतन 200 रुपए है। इस लिहाज से फिल्म की कमाई लगभग 27 से 29 करोड़ रुपए के आसपास होती।  

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म चुप: द रिवेंज ऑफ एन आर्टिस्ट और आर माधवन की फिल्म धोखा राउंड द कॉर्नर भी रिलीज हुई है। वहीं, 30 सितंबर को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा भी रिलीज होने वाली है। 

End of Article