Brahamastra Trailer: आलिया भट्ट की उड़ गई रातों की नींद, 30 बार देख चुकी हैं ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 07:08 PM IST

Alia Bhatt on Brahmastra Trailer: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं, ट्रेलर रिलीज से पहले आलिया भट्ट भी बेहद नर्वस हैं। जानिए क्या कहा आलिया भट्ट ने...

Brahamastra Trailer: आलिया भट्ट की उड़ गई रातों की नींद, 30 बार देख चुकी हैं ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर

Alia Bhatt on Brahmastra Trailer: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस पिछले चार साल से कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 15 जून 2022 को रिलीज होने जा रहा है। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट कपल को देखने के लिए बैचेन हैं। ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर के लिए आलिया भट्ट भी बेहद एक्साइटेड हैं। ट्रेलर लॉन्च से पहले आलिया भट्ट पिछले एक हफ्ते से सोई नहीं हैं। यही नहीं, आलिया भट्ट ने ट्रेलर को काफी ज्यादा बार देख लिया है।

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी में खुद का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह इतनी नर्वस हैं कि उन्होंने ट्रेलर को 25 से 30 बार देख लिया है। ऐसे में आप समझते सकते हैं कि आलिया भट्ट के लिए ये फिल्म इतनी अहम क्यों हैं। वीडियो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कहा, 'ये बहुत बड़ा दिन है। मैं एक हफ्ते से सोई नहीं हूं। मैं नर्वस हूं कि मैंने ट्रेलर (Brahmastra Trailer) को 25 से 30 बार देख लिया है। लोग इतने साल से मुझे ब्रह्मास्त्र से जुड़े कई सवाल पूछ रहे हैं।' हालांकि, आलिया ने लोगों से कहा है कि उन्हें फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी पर पूरा भरोसा है।

इसी साल खत्म हुई शूटिंग
ब्रह्मास्त्र फिल्म का प्रोडक्शन साल 2017 में शुरू हुआ था। फिल्म की शूटिंग इसी साल खत्म हुई। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस पर कहा, 'कई साल से मैं सोच रहा था कि ये फिल्म कभी नहीं बनेगी और मैं ब्रह्मास्त्र बनाते हुए ही मर जाऊंगा। कई लोगों ने मुझसे पूछा ये इतना वक्त क्यों ले रही है और इतनी महंगी फिल्म क्यों हैं। लोग पूछे थे कि क्या ये एक और रोमांटिक फिल्म होगी। लेकिन, मुझे हमेशा विश्वास था कि फिल्म सही ढंग से बनी है।  फिल्म को भारी संख्या में दर्शक देखें। फिल्म के कारण कई पॉजीटिव चीजें हुई है।'

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्रेलर के बारे में लिखा, 'ये फिल्म इंतजार के लायक थी। ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में वह सब कुछ है जो आप एक बड़ी इवेंट फिल्म से उम्मीद करते हैं। स्टार्स, बड़ा स्केल, पौराणिक कथाएं और हां विजुअल इफेक्ट्स। ये फिल्म केवल बड़े पर्दे के लिए ही बनी है।' 

End of Article