Top Bollywood News : लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने चार्ज किए करोड़ों रुपये, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' पर दर्ज हुआ केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 09:11 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 24 Aug 2022: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का टीजर हुआ रिलीज। विजय देवरकोंडा ने लाइगर के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपये। आइए जानते हैं 24 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News : लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने चार्ज किए करोड़ों रुपये, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' पर दर्ज हुआ केस
Photo Credit: Instagram

Bollywood News Today in Hindi, 24 Aug 2022:  बॉलीवुड जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर को लेकर बज बन हुआ है। सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का टीजर रिलीज हो गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर ने अपने पत्नी आलिया का मजाक उड़ाने पर मांगी माफी।आइए जानते हैं 24 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने चार्ज किए 25 करोड़ रुपये

विजय देवरकोंडा लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। कल यानी 25 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने 20 से 25 करोड़ रुपये लिए हैं। विजय साउथ के टॉप एक्टर्स में से एक हैं।

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा का टीजर रिलीज

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में दोनों एक्टर दमदार अंदाज में नजर आए। ये तेमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सैफ और ऋतिक के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सरफ जैसे कलाकार हैं। फिल्म में सैफ अली खान पुलिसवाले के रोल में दिखाई देंगे। वहीं, ऋतिक रोशन विलेन के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लाल सिंह चड्ढा और शाबाश मिट्ठू पर दर्ज हुआ केस

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और तापसी पन्नू की शाबाश मिट्ठू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों फिल्म की कहानियों में दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर सतेंद्र सिंह ने कोर्ट में दोनों फिल्मों पर केस किया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों फिल्मों में दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाया गया है। इस मामले में कोर्ट ने फिल्म प्रमाणन बोर्ड और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय से जवाब मांगा है।

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से मांगी माफी

रणबीर कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। कुछ दिन पहले रणबीर ने एक लाइव चैट के दौरान आलिया के मोटापे का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अब इस मामले में रणबीर ने माफी मांगते हुए कहा था मैं, अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता हूं, जो हुआ मुझे लगता है कि वो जोक था लेकिन लोगों को फनी नहीं लगा, मैं सच में माफी मांगना चाहता हूं।

क्राइम ड्रामा जामताड़ा सीजन 2 इस दिन होगी रिलीज

क्राइम ड्रामा सीरीज जामताड़ा 2 के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इसके पहले सीरीज को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। जामताड़ा को 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। जामताड़ा के दूसरे सीजन को सैमेंद्र पाधी ने डायरेक्ट किया है। नए सीजन में पुराने कलाकारों के साथ नए चेहरे भी नजर आएंगे।

End of Article