Top Bollywood News 20 Aug 2022: सोनम कपूर बनी मां, अक्षय कुमार ने मानी गलती, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 08:33 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 20 August 2022: तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा ने पहले दिन की सम्मानजनक कमाई। अक्षय कुमार ने मानी अपनी गलती। सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म। जानिए बॉलीवुड की शनिवार 20 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News 20 Aug 2022: सोनम कपूर बनी मां, अक्षय कुमार ने मानी गलती, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood News Today in Hindi, 20 Aug 2022: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नन्हा महमान आया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा की पहले दिन बेहद लचर शुरुआत हुई है। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। महिमा चौधरी फिल्म में पत्रकार पुपुल जयकर का किरदार निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के बाद अब विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर के भी बॉयकॉट की डिमांड कर रहे हैं। 

तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा (Dobara Box Office Collection) शुक्रवार को रिलीज हुई। पहले दिन कम ऑडियंस के कारण फिल्म के कई शो कैंसिल करने पड़े। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन महज 72 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। दोबारा ने तापसी की फिल्म शाबाश मिथु से बेहतर परफॉर्म किया है। चुनिंदा प्रीमियम मल्टीप्लेक्स के शाम और रात के शो में दर्शक बढ़े हैं। फिल्म केवल 370 स्क्रीन पर ही रिलीज हुई है। आपको बता दें कि दोबारा को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।

सलमान खान ने खत्म किया लद्दाख शेड्यूल
सलमान खान और पूजा हेगड़े ने अपनी अपकमिंग फिल्म भाईजान (Bhaijaan) की शूटिंग का लद्दाख शेड्यूल खत्म कर लिया है। शूटिंग खत्म करने के बाद पूजा और सलमान खान वापस मुंबई आ गए हैं। मुंबई में दोनों को स्पॉट किया गया। सलमान खान ब्लू शर्ट, जींस और जूतों में नजर आए। उन्होंने अपने कैजुअल लुक को सनग्लासेस से कंप्लीट किया है। वहीं, पूजा हेगड़े क्रीम कलर की शर्ट और ग्रीन कारगो पैंट्स में नजर आईं। फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम शहनाज गिल, राघव जुयाल और साउथ के एक्टर वेंकेटेश भी नजर आने वाले हैं।    

बॉक्स ऑफिस पर फिल्में फ्लॉप होने पर बोले अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन और पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'फिल्में नहीं चल रही है, ये हमारी गलती है, मेरी गलती है। हमें बदलाव लाने होंगे, ये समझना होगा कि दर्शकों को क्या चाहिए। इसका दोष मेरे अलावा किसी पर नहीं डाला जा सकता है।' गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म कट पुतली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।

सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने शनिवार 20 अगस्त को बेटे (Sonam Kapoor Baby Boy) को जन्म दिया है। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर सोनम और आनंद का एक मैसेज शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। नीतू कपूर ने अनिल कपूर और सुनीता कपूर को नाना और नानी बनने की बधाई दी है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे। इस साल मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। 

Neetu Kapoor

अनिल शर्मा के पिता का निधन
गदर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर कृष्णचंद्र शर्मा का निधन हो गया है। अनिल के पिता ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली थी। परिवार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 'दुख के साथ सूचित किया जाता हैं कि मेरे पिता, श्री कृष्णचंद्र शर्माजी का 19 अगस्त 2022 को निधन हो गया।'

बयान में आगे कहा है, 'जन्माष्टमी के मौके पर हमारे प्यारे मथुरा वासी श्री कृष्णचंद्रजी का सर्वगवास हो गया। वह भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त थे। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।'

End of Article