Bollywood News 28 April 2022: मिर्जापुर, फैमिली मैन का आएगा तीसरा सीजन, अक्षय कुमार ने देखी रनवे 34

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 11:47 PM IST

Bollywood News 28 April 2022: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने कई फिल्मों, नई वेब सरीज और कई वेब सीरीज के नए सीजन की घोषणा की।अक्षय कुमार ने रनवे 34 की तारीफ की है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

 Bollywood News 28 April 2022: मिर्जापुर, फैमिली मैन का आएगा तीसरा सीजन, अक्षय कुमार ने देखी रनवे 34

Top Bollywood News 28 April 2022: फिल्म हीरोपंती  2 और रनवे 34 इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं, अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। 90 के दशक के पॉपुलर विलेन Salim Ghouse का निधन हो गया है। जानिए बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें। 

कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत बनने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। कंगना रनौत ने बताया कि उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम में रिलीज होगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अवनीत कौर लीड रोल में हैं। कंगना रनौत ने कहा कि ये फिल्म कोविड बेबी है। उन्होंने जब इस फिल्म की प्लानिंग की थी तब उन्हें कोविड हो गया था। हालांकि, अमेजन प्राइम वीडियो की टीम ने फिल्म बनाने में पूरा सहयोग किया था। 

Kangana Ranaut's production debut 'Tiku Weds Sheru' to premiere on Prime  Video | Movies News | Zee News

अमेजन प्राइम वीडियो ने किए ये ऐलान
अमेजन प्राइम वीडियो ने आज कई सारे अपने नए प्रोजेक्ट्स के ऐलान कर दिए हैं। शाहिद कपूर जहां फर्जी नाम की वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू करेंगे। इसके अलावा पाताल लोक का दूसरा सीजन आने वाला है। साल 2020 की सबसे पॉपुलर सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन भी इसी साल आएगा। वहीं, द फैमिली मैन सीजन 3 की घोषणा भी अमेजन प्राइम वीडियो ने कर दी है। इसके अलावा पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन भी रिलीज होने वाला है।अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ब्रीथ इनटू द शैडोज का दूसरा सीजन भी आएगा। 

Image

अक्षय कुमार ने की रनवे 34 की तारीफ 
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म के जरिए अजय देवगन बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने रनवे 34 देख ली है। फिल्म देखने  के बाद अक्षय कुमार ने इसकी काफी तारीफ की है।  अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने रनवे 34 देखी। भाई अजय देवगन मजा आ गया कसम से। क्या थ्रिलर है। बेहतरीन वीएफएक्स, शानदार एक्टिंग और डायरेक्शन। अमिताभ बच्च हमेशा की तरह बेहतरीन। मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। फिल्म को मेहनत का फल मिले।'

अवतार 2 की हुई घोषणा
साल 2019 तक दुनिया भर में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म अवतार के दूसरे पार्ट की घोषणा हो गई है। दूसरे पार्ट का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यही नहीं, फिल्म को 160 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अवतार 2 का ऑफिशियल टाइटल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' रखा गया है। गौरतलब है कि जेम्स कैमरन की इस फिल्म को 1900 करोड़ रुपए के बजट से बनाया गया है। ऐसे में ये दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी भी बन गई है। 

Avatar 2 movie

Salim Ghouse का निधन
90 के दशक के पॉपुलर विलेन Salim Ghouse का निधन हो गया। सलीम ने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सलीम की मौत की वजह उनकी वाइफ ने हार्ट अटैक बताई है।

Bharat Ek Khoj Actor Salim Ghouse Passes Away at 70, Sharib Hashmi Pays  Tribute

सलीम ने  90s की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। साल 1997 में आई शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म कोयला में उन्होंने अमरीश पुरी के छोटे भाई ब्रिजवा का रोल निभाया था। इसके अलावा वह साउथ की कई फिल्मों में भी निगेटिव रोल किए थे।

End of Article