Asia Cup India Vs Pak 2022: भारत-पाक मुकाबले में जमकर चिल्लाए विजय देवराकोंडा, फैंस ने लगाए राउडी-राउडी के नारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 10:20 PM IST

Vijay Devrakonda in India Vs Pakistan match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महा-मुकाबला चल रहा है। इस मैच को देखने के लिए लाइगर स्टार विजय देवराकोंडा भी पहुंचे थे।

Asia Cup India Vs Pak 2022: भारत-पाक मुकाबले में जमकर चिल्लाए विजय देवराकोंडा, फैंस ने लगाए राउडी-राउडी के नारे

Vijay Devrakonda in India Vs Pakistan match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महा-मुकाबला चला रहा है। पाकिस्तान पहली पारी में 147 रन पर ऑल आउट हो चुका है। स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के फैंस जमकर अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाने के लिए लाइगर फिल्म के एक्टर विजय देवराकोंडा भी पहुंचे। विजय को स्टेडियम में देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।

एशिया कप 2022 में भारत औऱ पाकिस्तान का मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। विजय देवराकोंडा भारतीय टीम को चीयर करने और अपनी फिल्म लाइगर का प्रमोशन करने के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे। विजय देवराकोंडा ने आइवरी कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। भारतीय गेंदबाजों द्वारा पाकिस्तानी बल्लेबाजों का विकेट लेने पर वह जोर से चिल्लाकर चीयर कर रहे थे। विजय को स्टेडियम में देख उनके फैंस भी बेहद खुश हो गए। वह राउडी-राउडी के नारे लगा रहे थे।    

विराट कोहली को देखने के लिए एक्साइटेड 
विजय देवराकोंडा ने होस्ट मयंती से बात करते हुए कहा, 'मैं कभी खुद को सुपरस्टार समझता था। यहां आकर मैंने देखा कि लोग विराट कोहली का हौसला बढ़ा रहे हैं। इससे पहले चलता है कि वह ही असली सुपरस्टार हैं। आज वह भारत की तरफ से अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे हैं। ऐसे में मैं उन्हें देखने के लिए बेहद ज्यादा एक्साइटेड हूं।' इससे पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान विजय और होस्ट जतिन स्प्रू की साथ में एक फोटो सामने आई है। फोटो में तीनों ही वैनिटी वैन में बैठे हुए हैं। 

लाइगर की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद लचर कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने महज 5.75 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। लाइगर में विजय देवराकोंडा के अलावा अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। 

End of Article