Ashutosh Rana Birthday: करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं आशुतोष राणा, BMW समेत कार कलेक्शन में हैं ये महंगी गाड़ियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2021, 07:44 AM IST

Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। टीवी सीरियल स्वाभिमान से डेब्यू करने वाले आशुतोष ने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। जानिए कितनी है आशुतोष राणा की नेटवर्थ...

Ashutosh Rana Birthday: करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं आशुतोष राणा, BMW समेत कार कलेक्शन में हैं ये महंगी गाड़ियां

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में जन्मे आशुतोष राणा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में टीवी सीरियल स्वाभिमान से अपने करियर की शुरुआत की थी।

आशुतोष राणा ने साल 1996 में उन्होंने फिल्म संशोधन से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक क्लर्क का रोल निभाया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 1998 में आई फिल्म दुशमन से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था। दुशमन के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। आशुतोष राणा ना केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, तेलेगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।  

People in UP relate to me because of my desi approach: Ashutosh Rana |  Hindi Movie News - Times of India

इतनी करोड़ की नेटवर्थ के मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशुतोष राणा की नेटवर्थ लगभग 46 करोड़ रुपए है। फिल्मों के अलावा आशुतोष ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा एक्टर एक लेखक और कवि भी हैं। आशुतोष राणा का उनके पैतृक गांव गाडरवारा में एक घर भी है। इसके अलावा उनकी कई दूसरी प्रॉपर्टी भी है। कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास पजेरो, BMW X1 जैसी कार हैं। 

Ashutosh Rana returns to Sandalwood as villain in Sharan's next | Kannada  Movie News - Times of India

रेणुका शहाणे से की शादी 
आशुतोष राणा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने रेणुका शहाणे के साथ शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। रेणुका शहाणे की यह दूसरी शादी है और इससे पहले उन्‍होंने एक मराठी थिएटर राइटर और डायरेक्‍टर को जीवनसाथी चुना था। यह रिश्‍ता लंबा नहीं चला और जल्‍द ही दोनों अलग हो गए।

When Renuka Shahane and Ashutosh Rana went twinning in lungis | Hindi Movie  News - Times of India

आशुतोष अपने बिजी शेड्यूल से वक्‍त निकालकर रेणुका से बात करते और उन्‍हें कविताएं सुनाते। एक दिन आशुतोष की कविता सुनकर ही रेणुका ने उन्‍हें आईलवयू कह दिया था। आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे के दो बच्चे हैं, जिनका नाम शौर्यमन और सत्‍येंद्र है। 

End of Article