मलाइका अरोड़ा 46 साल की हो गई हैं। इस बर्थडे पर मलाइका ने विदेश की बजाय मुंबई में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने भी उनको खास अंदाज में विश किया है। अर्जुन ने मलाइका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसमें ये लव बर्ड्स बेहद कोजी नजर आ रहा है। अर्जुन के साथ मलाइका सेल्फी ले रही हैं। फोटो में दोनों काला चश्मा लगाए हैं वहीं अर्जुन, मलाइका को सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में एक दिल बनाया है।
मलाइका अरोड़ा ने भी इसी साल अर्जुन कपूर के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक साथ वाली फोटो शेयर किया था। पहली बार मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। मलाइका ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे, मेरे क्रेजी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर। हमेशा आपको प्यार और खुशियां।'
वैसे ऐसा पहली बार है जब मलाइका अरोड़ा ने कई साल बाद अपना बर्थडे मुंबई में मनाया है। मलाइका हर साल भारत के बाहर चली जाती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने अपने दोस्तों के साथ यहीं रहकर जश्न मनाने की प्लानिंग की।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।