मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा रोमांटिक नोट, करीना कपूर ने कमेंट कर मांगा अपना हक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2021, 01:33 PM IST

Arjun Kapoor Post For Malaika Arora| मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कथित तौर पर साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। तभी से दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में बना हुआ है...

मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा रोमांटिक नोट, करीना कपूर ने कमेंट कर मांगा अपना हक

मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस दिन मलाइका अरोड़ा के दोस्त, फैन्स और परिवार के सदस्यों ने उन्हें स्पेशन फील कराने के कोई मौका नहीं छोड़ा है। यहां तक कि फैन्स भी सोशल मीडिया पर मलाइका को जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब इस दिन को मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने और खास बना दिया है। मलाइका के लिए अर्जुन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर एक खास नोट में लिखा, 'इस दिन या अन्य हर एक दिन मैं केवल आपके चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाहता हूं... उम्मीद है कि इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।' इस लवली नोट के साथ अर्जुन ने मलाइका के साथ जो तस्वीर शेयर की है वो बेहद खास है। इसमें दोनों एकदम रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। मलाइका फोटो में अर्जुन कपूर को किस करती दिख रही है।

वैसे क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि अर्जुन और मलाइका की ये तस्वीर किसने क्लिक की है? यह कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा की बेस्टी करीना कपूर थीं। अर्जुन की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना कपूर ने खुद लिखा है, 'मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन कपूर जी।'

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कथित तौर पर साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जैसा कि सभी जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने पहले अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान से शादी की थी। उनकी शादी के 19 साल बाद कपल का 2017 में तलाक हो गया। कपल का एक 18 साल बेटा अरहान है। जो कि वह कुछ महीने पहले ही हायर एजुकेशन के लिए विदेश गया है।


वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में देखा गया था। मलाइका अरोड़ा को उनके डांस नंबर के लिए जाना जाता है उनके सबसे लोकप्रिय गाने छैंया छैंया, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली और हैलो हैलो हैं। फिलहाल मलाइका मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर के साथ सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 को जज कर रही हैं।

End of Article