Sharmila Tagore के आगे फूल जाते थे Amrita Singh के हाथ-पांव, पति Saif Ali Khan से करती थीं ये रिक्‍वेस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2021, 10:46 AM IST

Bollywood Throwback: बॉलीवुड अदाकारा अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की थी और जब वह अपनी सास शर्मिला टैगोर के सामने आती थीं तो उनके हाथ पांव फूल जाते थे।

Sharmila Tagore के आगे फूल जाते थे Amrita Singh के हाथ-पांव, पति Saif Ali Khan से करती थीं ये रिक्‍वेस्‍ट

Bollywood Throwback: बॉलीवुड अदाकारा अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की थी और जब वह अपनी सास शर्मिला टैगोर के सामने आती थीं तो उनके हाथ पांव फूल जाते थे। शर्मिला टैगोर के आगे अमृता सिंह नर्वस हो जाया करती थीं। इस वजह से उन्‍होंने अपने पति सैफ अली खान से एक खास रिक्‍वेस्‍ट की थी जिससे उनकी हिम्‍मत बंधी रहे। ये बात खुद अमृता और सैफ ने एक इंटरव्यू में बताई थी। 

एक्टर सैफ अली खान ने साल 1991 में खुद से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी, इस समय वो केवल 21 साल के थे। शादी के दो साल बाद यानी साल 1993 में सैफ की पहली फिल्म परंपरा रिलीज हुई थी। सैफ और अमृता के दो बच्चे हुए बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान। लेकिन सैफ- अमृता की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। घरवालों से छिपकर दोनों ने जिंदगी का अहम फैसला लिया था। 

पटौदी परिवार इस शादी के खिलाफ था इसका कारण था कि उस वक्त सैफ अली खान काफी यंग थे उनका एक्टिंग करियर शुरु भी नहीं हुआ था और दूसरा कि अमृता सिंह सैफ से 13 साल बड़ी थीं लेकिन घरवालों से छिपकर दोनों ने जिंदगी का अहम फैसला लिया था। ऐसे में सैफ के घर में अमृता को अनुकूल माहौल नहीं मिला। 

एक इंटरव्‍यू में अमृता से पूछा गया कि वो अपनी सास के साथ कैसा फील करती हैं तो उन्‍होंने यह बात कही कि उनके आते ही वो काफी नर्वस हो जाती हैं। इसके बाद वह सैफ अली खान से रिक्‍वेस्‍ट करती थीं कि अपनी मां के आगे वह उन्‍हें अकेला ना छोड़ें। काफी समय तक दोनों के रिश्‍ते सामान्य नहीं थे लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया। 

End of Article