मेगास्टार अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे या नहीं, जहां एक तरफ इस बारे में चारों ओर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं लोकप्रिय रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के ग्यारहवें सीजन के सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही मेजबान के रूप में शो की शूटिंग शुरू करेंगे। क्योंकि इस हफ्ते के लिए किसी भी शूट को शेड्यूल नहीं किया गया है या टाला नहीं गया है।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, 'इस हफ्ते के लिए शूटिंग को टाला नहीं गया है। शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार को शूटिंग दुबारा शुरू होगी।' इसी सूत्र ने यह भी कहा कि इस बीच अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने की जो खबरें आ रही हैं, वह सच नहीं है।
सूत्र ने कहा, 'वह बिल्कुल फिट और स्वस्थ हैं। फिलहाल वह अस्पताल में नहीं हैं। कोई गंभीर स्थिति नहीं है। वे नियमित जांच के लिए गए थे जहां किसी ने उन्हें देखा और उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर चारों ओर फैल गई।'
सामान्यत: अमिताभ रविवार को केबीसी के लिए शूटिंग नहीं करते हैं क्योंकि उस दिन वे ऑफ लेते हैं। सोमवार (21 अक्टूबर) मुंबई में चुनाव होने के चलते कोई शूटिंग नहीं है, इसलिए बिग बी मंगलवार से दुबारा शूटिंग शुरू करेंगे।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।